bollywood singers did a cameo in these films, have you seen lata mangeshkar see बॉलीवुड के इन 10 सिंगर्स ने फिल्मों में किया कैमियो, लता मंगेशकर की फिल्म याद है?
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉलीवुड के इन 10 सिंगर्स ने फिल्मों में किया कैमियो, लता मंगेशकर की फिल्म याद है?

बॉलीवुड के इन 10 सिंगर्स ने फिल्मों में किया कैमियो, लता मंगेशकर की फिल्म याद है?

हिंदी फिल्मों के गानों में अक्सर लीड हीरो और हीरोइन को ही परफोर्म करते देखा गया है। लेकिन कुछ गाने ऐसे भी हैं जिनमें इंडस्ट्री के सिंगर्स ने कैमियो कर उन गानों को खास बना दिया। लीजेंडरी सिंगर्स इन फिल्मों में आए थे नजर। 

Usha ShrivasWed, 15 April 2026 01:14 PM
1/10

फिल्मों में इन सिंगर्स ने किया कैमियो

बॉलीवुड सिंगर्स लता मंगेशकर, कुमार सानू, दलेर मेहंदी, सुखविंदर सिंह समेत इन 10 सिंगर्स ने फिल्मों में किया कैमियो। जानिए यहां-

2/10

नुसरत फतेह अली खान

1997 में आई ऐश्वर्या राय और बॉबी देओल की फिल्म और प्यार हो गया के एक गाने में नुसरत फतेह अली खान नजर आए थे। उन्होंने ही गाया था ‘कैसा ये प्यार है अल्लाह अल्लाह’। आपको याद है ये गाना?

3/10

कुमार सानू और अल्का याग्निक

साल 1992 में आई फिल्म सपने साजन के गाने ‘मेरी आशिकी पसंद आए’ में कुमार सानू और अल्का याग्निक नजर आए थे। इस गाने को लीड एक्टर्स की जगह इन दो सिंगर्स पर फिल्माया गया था। गाना आज भी जबरदस्त हिट माना जाता है।

4/10

विनोद राठोर

1993 में आई शाहरुख खान और काजोल की फिल्म बाजीगर के एक गाने में विनोद राठोर ने आवाज दी थी। लेकिन हैरानी तो तब हुई जब इस गाने में खुद विनोद नजर आए थे। गाना जबरदस्त हिट हुआ।

5/10

शान और साधना सरगम

साल 2003 में आई अक्षय खन्ना, आफ़ताब शिवदासानी की फिल्म हंगामा के गाने ‘चैन आपको मिला’ में शान और साधना सरगम नजर आई थीं। दोनों ने इस गाने पर परफॉर्म किया।

6/10

दलेर मेहंदी

सनी देओल की 1999 में आई फिल्म अर्जुन पंडित में दलेर मेहंदी ने उस साल का सबसे पॉपुलर गाना ‘ओए होए कि कुडियां’ गाया था। इस गाने में उनके साथ फिल्म की हीरोइन जूही चावला भी नजर आई थीं।

7/10

लता मंगेशकर

साल 2000 में आई फिल्म पुकार के एक गाने में लता मंगेशकर नजर आई थीं। गाना था ‘हे ईश्वर’। इस गाने में उनके साथ कई बच्चे भी दिखे थे।

8/10

हंसराज हंस

साल 2000 में आई बॉबी देओल और रानी मुखर्जी की फिल्म बिच्छू में एक गाना हंसराज हंस का भी है। ये गाना है ‘टोटे टोटे हो गया दिल टोटे टोटे हो गया’। इस गाने के लिए हंसराज हंस नजर स्क्रीन पर नजर आए थे। उनके साथ सिंगर श्वेता शेट्टी भी थीं।

9/10

पंकज उधास

पंकज उधास को संजय दत्त की फिल्म नाम में देखा गया था। वो गाना था ‘चिट्ठी आई है’। इस गाने को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। आज भी लोग इस गाने को सुनते हैं।

10/10

सुखविंदर सिंह

अपनी अलग आवाज के लिए मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह ने साल 2000 में आई फिल्म कुरुक्षेत्र में नजर आए थे। इस फिल्म के गाने ‘बन ठन चली’ में सुखविंदर को अपने ही अंदाज को देखा जा सकता है।