1/9बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉक्स ऑफिस क्वीन बन चुकी हैं। अपनी मासूम मुस्कान, बेहतरीन अभिनय और शानदार डांस मूव्स से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली श्रद्धा का आने वाला समय बेहद ब्लॉकबस्टर होने वाला है। उनके पास हॉरर-कॉमेडी से लेकर बड़े बजट की वीएफएक्स वाली फिल्मों तक, कई सारे प्रोजेक्ट हैं।

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भेड़िया 2' में श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपने इच्छाधारी किरदार में नजर आएंगी। वरुण धवन के साथ उनके ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों से हटकर, श्रद्धा 'ईथा' में एक बिल्कुल नए और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। ये एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म मानी जा रही है, जो 2026 के अंत तक रिलीज हो सकती है।

'स्त्री 2' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद, मेकर्स ने 'स्त्री 3' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। श्रद्धा कपूर 13 अगस्त 2027 को एक बार फिर राजकुमार राव के साथ चंदेरी के नए संकट को सुलझाने लौटेंगी।

श्रद्धा कपूर पर्दे पर 'इच्छाधारी नागिन' बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारी वीएफएक्स वाली इस सुपरहीरो ट्रिलॉजी पर काम चल रहा है और इसके 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।

मशहूर कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' के अगले भाग में श्रद्धा कपूर की एंट्री की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में श्रद्धा दर्शकों को हंसने पर मजबूर करती नजर आएंगी।

3 मार्च 1987 को जन्मी श्रद्धा कपूर, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं। स्टार किड होने के बावजूद श्रद्धा बेहद जमीन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

श्रद्धा कपूर मशहूर फिल्म राइटर और डायरेक्टर राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की नजदीकियां फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट पर बढ़ीं। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

साल 2024 में आई फिल्म स्त्री 2 ने दुनिया भर में 875 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके इतिहास रच दिया। इस फिल्म ने श्रद्धा कपूर को हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर खड़ा कर दिया है।
