bollywood actors age when the died read, rajesh khanna, vinod khanna, rishi kapoor जानिए किस उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे ये एक्टर, एक ने सिर्फ 39 साल की उम्र में ली थी अपनी आखिरी सांस
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनजानिए किस उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे ये एक्टर, एक ने सिर्फ 39 साल की उम्र में ली थी अपनी आखिरी सांस

जानिए किस उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे ये एक्टर, एक ने सिर्फ 39 साल की उम्र में ली थी अपनी आखिरी सांस

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, संजीव कुमार अब हमारे बीच नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन एक्टर का निधन किस उम्र और किस वजह से हुआ था? चलिए हम आपको बताते हैं।

Usha ShrivasSat, 15 Nov 2025 01:03 PM
1/11

इस उम्र में दुनिया छोड़ गए ये एक्टर्स

बॉलीवुड एक्टर ने सिर्फ इतने सालों में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। जानिए-

2/11

गुरु दत्त

बॉलीवुड एक्टर गुरु दत्त ने सिर्फ 39 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली थी। ऐसा कहा जाता है कि एक्टर ने दवाइयों का अधिक सेवन किया था जिससे 10 अक्टूबर 1964 को उनका निधन हो गया।

3/11

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना अपने समय के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। एक्टर ने सिर्फ 69 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। 29 दिसंबर 1942 को जन्मे राजेश खन्ना ने 18 जुलाई 2012 को आखिरी सांस ली। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर को लिवर इन्फेक्शन हुआ था।

4/11

संजीव कुमार

बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार सिर्फ 47 साल के थे जब उन्हें हार्ट अटैक आया था। एक्टर ने फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए। संजीव कुमार के परिवार के सदस्य 50 साल से पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके थे। ऐसा ही कुछ संजीव के साथ भी हुआ।

5/11

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना अपनी शानदार एक्टिंग के साथ गुड लुक्स के लिए भी मशहूर थे। लेकिन ब्लैडर कैंसर की वजह से उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। एक 6 अक्टूबर 1946 को जन्मे विनोद खन्ना ने 27 अप्रैल 2017 को सिर्फ 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

6/11

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर एक शानदार एक्टर थे। कैंसर से जूझ रहे थे। लेकिन दो सालों तक जंग लड़ने के बाद एक्टर हार गए और सिर्फ 67 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। एक्टर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। डेथ 30 अप्रैल 2020 को हुई।

7/11

राज कपूर

बॉलीवुड के शोमैन नाम से मशहूर राज कपूर ने सिर्फ 63 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दी थी। 2 जून 1988 को एक्टर को अस्थमा का अटैक हुआ था।

8/11

देव आनंद

बॉलीवुड एक्टर आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को हुआ था। एक्टर ने 88 साल की उम्र में 3 दिसंबर 2011 आखिरी सांस ली। एक्टर को हार्ट अटैक आया था।

9/11

शम्मी कपूर

बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर 79 साल के थे जब उनकी डेथ हुई थी। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 14 अगस्त 2011 उनका आखिरी दिन था। डेथ की वजह किडनी का फेल होना था।

10/11

दिलीप कुमार

दिलीप कुमार ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए। 11 दिसंबर 1922 को जन्में दिलीप ने 98 साल की उम्र में 7 जुलाई 2021 को अलविदा कहा। एक्टर ने उम्र से जुड़ी बीमारी की वजह से दुनिया को अलविदा कहा।

11/11

शशि कपूर

बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर में 79 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। उन्हें लिवर सिरोसिस हुआ था। एक्टर ने 4 दिसंबर 2017 को उनका निधन हुआ।