bigg boss history most popular memorable task from torcher to courtroom task see here बिग बॉस के इतिहास के सबसे यादगार टास्क, कोर्टरूम से लेकर टॉर्चर टास्क ने किया एंटरटेन
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनबिग बॉस के इतिहास के सबसे यादगार टास्क, कोर्टरूम से लेकर टॉर्चर टास्क ने किया एंटरटेन

बिग बॉस के इतिहास के सबसे यादगार टास्क, कोर्टरूम से लेकर टॉर्चर टास्क ने किया एंटरटेन

बिग बॉस हमेशा से ऑडियंस का सबसे पसंदीदा शो रहा है। सेलेब्रिटी की निजी जिंदगी हो या एंटरटेनिंग टास्क, ये शो हमेशा से खास रहा है। बिग बॉस 19 में भी जबरदस्त टास्क होने वाले हैं। लेकिन शो के इतिहास के इन यादगार टास्क को कोई नहीं भुला सकता। 

Usha ShrivasMon, 25 Aug 2025 11:33 AM
1/7

बिग बॉस ऐतिहासिक टास्क

पिछले सीजन में ऑडियंस इन्हीं टास्क के आधार पर कंटेस्टेंट से जुड़ पाती थी। इन्हीं टास्क के जरिए उनकी असली पर्सनालिटी समझ आती थी। तो ये रहे बिग बॉस के इतिहास के सबसे यादगार टास्क जिन्हें नए सीजन में देखने का इंतजार रहेगा।

2/7

टॉर्चर टास्क

बिग बॉस के लगभग हर सीजन की शुरुआत में टॉर्चर टास्क हुआ है। इस टास्क में घरवालों को दो टीम में बांट दिया जाता है और जीतने के लिए एक टीम दूसरी टीम को इतना टॉर्चर करती है कि वो हार मान ले। इसी टास्क में हिना खान के बाल काटे गए थे, कंटेस्टेंट के चेहरे पर मिर्ची, शैम्पू जैसी चीजें लगाई गई थी।

3/7

लक्ज़री बजट टास्क

इस टास्क में कंटेस्टेंट को कई घंटे गाड़ी में बैठ कर ही बिताने थे। वाशरूम इस्तेमाल करने की भी इजाजत नहीं दी गई थी। ऐसा एक टास्क गौहर खान और तनिषा के बीच हुआ था जिसमें दोनों की जबरदस्त लड़ाई दिखाई गई थी।

4/7

राशन टास्क

बिग बॉस हमेशा से कंटेस्टेंट को राशन जीतने का अलग टास्क देते आए हैं। इस टास्क में जो टीम जीतती है उसके पास सबसे अच्छा और जरूरी राशन होता है।

5/7

बीबी कोर्टरूम

बिग बॉस के कई सीजन में बीबी कोर्टरूम टास्क दिखाया गया है। एक सीजन में तो फराह खान भी जज बनकर शो का हिस्सा बनीं थीं। बिग बॉस 13 में भी सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई के बीच कोर्टरूम लड़ाई दिखाई गई थी।

6/7

बीबी जेल टास्क

बिग बॉस के घर में जेल टास्क भी हुआ है। इस टास्क में कंटेस्टेंट को कई दिनों तक जेल में बिताने पड़े थे। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच जेल टास्क के दौरान बड़ी लड़ाई देखी गई थी।

7/7

टिकट टू फिनाले टास्क

ये बिग बॉस के हर सीजन का लगभग आखिरी टास्क होता है। इस टास्क के दौरान बचे हुए कंटेस्टेंट को फिनाले का टिकट जीतने के लिए अपना बेस्ट टास्क परफॉर्म करना होता है।