1/7भोजपुरी फिल्में अपनी दमदार कहानियों और बेहतरीन किरदारों के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। हाल के कुछ वर्षों में भोजपुरी सिनेमा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चाहे सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में हों या फिर हाई-वोल्टेज एक्शन और इमोशनल ड्रामा। दर्शकों का प्यार इस कदर बढ़ रहा है कि IMDb जैसी रेटिंग साइट्स पर कई भोजपुरी फिल्मों ने 9 से ऊपर की रेटिंग हासिल कर सबको चौंका दिया है।

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसे आईएमडीबी पर 9.3 रेटिंग मिली है। इस फिल्म में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और ड्रीम गर्ल आम्रपाली दुबे ने काम किया है। ये सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें छुआछूत और जाती भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दों को भी उठाया गया है।

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की फिल्म 'आए हम बाराती बर्फ लेके' साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। 8.6 की रेटिंग के साथ इस फिल्म ने साबित कर दिया था कि निरहुआ की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। ये फौमिली ड्रामा फिल्म है और इसमें कॉमेडी का भी तड़का लगा हुआ है।

पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म 'जय हिंद' देशभक्ति के जज्बे से भरी एक बेहतरीन एक्शन-ड्रामा है। 8.7 की रेटिंग वाली ये फिल्म साल 2019 में चर्चा का विषय बनी थी। इसमें पवन सिंह ने एक ऐसे जांबाज का किरदार निभाया है जो अपने देश के लिए किसी भी हद तक गुजर सकता है। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ लव स्टोरी भी दिखाई गई है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच के तनावपूर्ण हालातों के बीच पनपती है।

साल 2021 में आई 'चोरी चोरी चुपके चुपके' में खेसारी लाल यादव एक अलग अंदाज में नजर आए थे। 8.4 की रेटिंग वाली ये फिल्म एक खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा है जिसमें रिश्तों की गहराई और उनके बीच आने वाली उलझनों को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म का संगीत और खेसारी लाल का अभिनय इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

'सैयां मगन पहलवानी में' साल 2022 की एक ऐसी फिल्म है जिसमें स्पोर्ट्स ड्रामा दिखाया गया था। 8.4 की रेटिंग वाली इस फिल्म की कहानी एक पहलवान और उसके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक खिलाड़ी अपने व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियों से लड़ते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करता है।

कॉमेडी के शौकीनों के लिए 'एक रजाई तीन लुगाई' एक बेहतरीन तोहफा साबित हुई। 8.2 की रेटिंग वाली ये फिल्म एक शादीशुदा आदमी की जिंदगी में आने वाली उस उथल-पुथल को दिखाती है जो उसकी लाइफ में एक साथ तीन महिलाएं के आने से आ जाती है। निर्देशक ने फिल्म में सिचुएशनल कॉमेडी का बेहतरीन इस्तेमाल किया है, जिससे यह फिल्म दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती है।
