akshay kumar top 10 films opening day collections, imdb rating read here अक्षय कुमार इन 10 फिल्मों ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, नंबर 1 पर ये ब्लॉकबस्टर, IMDb पर मिली है इतनी रेटिंग
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअक्षय कुमार इन 10 फिल्मों ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, नंबर 1 पर ये ब्लॉकबस्टर, IMDb पर मिली है इतनी रेटिंग

अक्षय कुमार इन 10 फिल्मों ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, नंबर 1 पर ये ब्लॉकबस्टर, IMDb पर मिली है इतनी रेटिंग

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला की वजह से खबरों में बने हुए हैं। फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ से ज्यादा के साथ शुरुआत की है। लेकिन क्या आप एक्टर की इन 10 फिल्मों के ओपनिंग डे का कलेक्शन जानते हैं? अक्षय कुमार की इस फिल्म ने सालों पहले की थी धांसू ओपनिंग। 

Usha ShrivasSat, 18 April 2026 06:15 AM
1/11

अक्षय कुमार की फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई

अक्षय कुमार ने अपने करियर में शानदार फिल्में की हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी फिल्मों ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए थे। आइए जानते हैं इन टॉप 10 फिल्मों के ओपनिंग डे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। (कलेक्शन की जानकारी Sacnilk और बॉक्स ऑफिस इंडिया से ली गई है।)

2/11

मिशन मंगल

अक्षय कुमार ने 2019 में आई फिल्म मिशन मंगल ने अपने पहले दिन 28 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ये मल्टीस्टारर फिल्म अक्षय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी। IMDb 6.6 की रेटिंग मिली है।

3/11

सूर्यवंशी

साल 2021 में अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी। कोरोना काल के बाद ये दूसरी थी जिसने 26।29 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। अक्षय कुमार के करियर की ये सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म के एंड में अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो था। IMDb पर 5.8 की रेटिंग।

4/11

हाउसफुल 5

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे एक्टर्स नजर आए थे। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया। बाद में ये एक ऐवरेज फिल्म साबित हुई। इस फिल्म को IMDb पर सबसे कम 3.3 की रेटिंग मिली हुई है।

5/11

बड़े मियां छोटे मियां

साल 2024 में आई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से बड़ी उम्मीदें थीं। अक्षय और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को देखने बड़ी संख्या में लोग थिएटर तक गए। इस फिल्म ने 15.50 करोड़ की ओपनिंग भी की। लेकिन अंत में ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म को IMDb पर 3.7 की रेटिंग मिली हुई है।

6/11

राम सेतु

अक्षय कुमार ने साल 2022 में आई फिल्म राम सेतु में लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म की कहानी टीवी ऑडियंस को पसंद आई। पहले दिन फिल्म ने 15.20 करोड़ के साथ ओपनिंग भी की। लेकिन बाद में ये फिल्म नहीं चली। IMDb पर इस फिल्म को 5.3 की रेटिंग मिली हुई है।

7/11

बच्चन पांडे

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जब अक्षय कुमार का लुक सामने आया था ऑडियंस ने अच्छा रिएक्शन भी दिया था। फिल्म ने पहले दिन 13.25 करोड़ के साथ ओपनिंग भी की। लेकिन ये फिल्म बाद में पिट गई। IMDb पर इस फिल्म को 5 की रेटिंग मिली हुई है।

8/11

केसरी

साल 2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने भी बोक ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे वाले दिन 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को IMDb पर सबसे ज्यादा 7.4 की रेटिंग मिली हुई है।

9/11

2.0

रजनीकांत के साथ 2.0 में अक्षय कुमार के लुक ने हैरान किया था। अफिल्म में उनके काम को पसंद किया गया था। इस फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। इस फिल्म को IMDb पर 6 की रेटिंग मिली हुई है।

10/11

हाउसफुल 4

अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख वाली फिल्म हाउसफुल 4 तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में ही 'बाला' वाला गाना था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब साढ़े 17 करोड़ कमाए थे। IMDb पर इस फिल्म को 3.7 की रेटिंग मी हुई है।

11/11

गुड न्यूज़

करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवानी वाली फिल्म गुड न्यूज की कहानी को ऑडियंस ने पसंद किया था। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। आज भी ये फिल्म टीवी पर ऑडियंस की फेवरेट है। IMDb पर मिली है 6.8 की रेटिंग।