1/890 के दशक में कई ऐसे सोज थे जिन्हें ना सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी काफी एंजॉय करते थे। इनकी स्टोरी काफी अलग थी। वहीं कुछ शोज के जरिए तो बच्चों को अच्छी सीख भी मिलती थी। लेकिन आज के जेन जी इन सबसे वाकिफ नहीं हैं इसलिए हम उनको बताते हैं उन टीवी शोज के बारे में जिन्हें उन्हें जरूर देखना चाहिए।

भारत का सबसे पॉपुलर सुपरहीरो शो था शक्तिमान। मुकेश खन्ना के इस शो को काफी पसंद किया जाता था। इसमें उनके सुपरहीरो लुक ने ना सिर्फ सबका दिल जीता बल्कि वह इसमें बच्चों को ज्ञान देते थे।

इत्तु पित्तु जिन बतूता डायलॉग हर बच्चे के जुबान पर रहता था। यह सोनपुरी शो का था। इसमें सोनपुरी हमेशा टूटी फ्रूटी की मदद करती हैं और हर मुश्किल और बुरे लोगों को सबक सिखाती थीं।

शाका लाका बूम बूम शो तो 90 के बच्चों का फेवरेट शो था। इसमें जादुई पेंसिल होती थी जिससे जो भी बनाया जाता था वो सच हो जाता था।

हम पांच शो में 5 बहनों की स्टोरी को दिखाया गया जिसे पूरी फैमिली साथ में देखती थी। इसमें विद्या बालन भी थीं। इस शो के हर कास्ट ने सबको खूब हंसाया है।

विक्रम और वेताल शो भी बच्चों का फेवरेट था। इस शो में वेताल और विक्रम बच्चों को अच्छे सबक सिखाते थे।

शरारत शो भी कई लोगों का फेवरेट था। बिल्कुल अलग स्टोरी थी इसमें जिसमें एक परिवार की 3 महिलाओं को जादू करने की शक्ति मिली थी। ये शो भी काफी हिट था।

तू तू मैं मैं शो भी काफी मजेदार था। भले ही इसमें सास-बहू के बीच नोंक-झोंक होती थी, लेकिन बच्चे भी इनकी कॉमेडी को एंजॉय करते थे।
