1/6बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में आती हैं, जिनके बनने में मेकर्स करोड़ों खर्च करते हैं। कई बार ये बिग बजट फिल्में अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमा लेती हैं तो कईयों के लिए लागत निकाल पाना भी मुश्किल होता है। आज हम आपको साल 1994 की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं,जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गर्दा उड़ाया। तो चलिए जानते हैं नंबर-1 पर कौन सी फिल्में है।

सुनील शेट्टी, अजय देवगन और रवीना टंडन स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'दिलवाले' साल 1994 में रिलीज हुई थी। ये मूवी साल की हिट फिल्मों में शामिल है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे पीटे थे। फिल्म का एडस्टेड कलेक्शन 123 करोड़ के आस-पास बनता है। ये फिल्म इस लिस्ट में नंबर-5 पर है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गोविंदा की 'राजा बाबू' है। गोविंदा 90 के दशक के वो सुपरस्टार थे, जिनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा जाती थी। ऐसे में साल 1994 में रिलीज हुई 'राजा बाबू' उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस मूवी में गोविंदा के अलावा कादर खान, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर जैसे स्टार भी थे। 'राजा बाबू' लगभग 3 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ के आस-पास कलेक्शन किया था। फिल्म के एडस्टेड कलेक्शन की बात करें तो इसका 152 करोड़ के करीब बनता है।

नाना पाटेकर, डिंपल कपाड़िया स्टारर 'क्रांतिवीर' भी इसी साल रिलीज हुई थी। ये फिल्म तीसरे नंबर पर है। एक वक्त था, जब इस मूवी को डिस्ट्रीब्यूटर तक नहीं मिल रहे थे, लेकिन, जब ये फिल्म रिलीज हुई तो नया ही इतिहास रच दिया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब तारीफें मिलीं। बता दें कि 2.5 करोड़ के मामूली से बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था। जिसका एडस्टेड कलेक्शन 155 करोड़ बनता है।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 'मोहरा' है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और नसीरुद्दीन शाह स्टारर 'मोहरा' भी साल 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से है। 4 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने भारत में 12 करोड़ से ऊपर की छप्पर फाड़ कमाई की थी. एडजस्टेड कलेक्शन के हिसाब से वर्तमान में इसके 207 करोड़ बनेंगे।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर 'हम आपके हैं कौन' इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। ये फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी कई महीनों तक हाउसफुल रही थी। इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 1994 में 73 करोड़ का बिजनेस किया था और वर्तमान समय के हिसाब से इसका एडजस्टेड कलेक्शन 718 करोड़ बनता है।
