11 iconic films imdb ratings, mughal e azam, sholay left behind, aamir khan film shocked इन 11 आइकॉनिक फिल्मों की IMDb रेटिंग जानते हैं? मुगल-ए आजम, शोले से आगे है इस सुपरस्टार की फिल्म
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन 11 आइकॉनिक फिल्मों की IMDb रेटिंग जानते हैं? मुगल-ए आजम, शोले से आगे है इस सुपरस्टार की फिल्म

इन 11 आइकॉनिक फिल्मों की IMDb रेटिंग जानते हैं? मुगल-ए आजम, शोले से आगे है इस सुपरस्टार की फिल्म

हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे शानदार इन 11 फिल्मों को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के साथ इन फिल्मों ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई। कई अवॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन क्या आप जानते हैं इन फिल्मों को IMDb पर क्या रेटिंग मिली हुई है? चलिए जानते हैं।

Usha ShrivasSun, 8 Feb 2026 05:32 PM
1/12

आइकॉनिक फिल्मों की IMDb रेटिंग ये रही।

हिंदी सिनेमा इन 11 फिल्मों के बिना अधूरा है। इन फिल्मों की कहानी, म्यूजिक और एक्टर्स की शानदार परफॉरमेंस ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के बाद ऑडियंस के लिए एक सुंदर यादें भी तैयार की। आज भी टीवी पर सफल इन फिल्मों की IMDb रेटिंग ये रही।

2/12

मदर इंडिया

1957 में नरगिस दत्त, सुनील दत्त और राजेंद्र की फिल्म मदर इंडिया ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई थी। महबूब खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उनकी डायरेक्ट की हुई औरत की रीमेक थी। मदर इंडिया को ऑस्कर का नॉमिनेशन मिला था और IMDb पर फिल्म की रेटिंग 7.8 है।

3/12

मुग़ल-ए आजम

के आसिफ नाम के डायरेक्टर अपने सपनों को फिल्मों के जरिए दिखाते और उन्हें पूरा करते थे। बड़ा ग्रैंड सेट, मोटा बजट और फिल्म बन कर तैयार हुई मुग़ल-ए आजम। इस फिल्म को बनाने में कई साल लग गए। लेकिन जब ये फिल्म थिएटर पर पहुंची तो जादू हो गया। फिल्म जबरदस्त सफल हुई। सलीम और अनारकली तो अमर हो गए। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली हुई है।

4/12

शोले

रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म शोले आज भी खास मानी जाती है। 1975 में आई इस फिल्म में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, संजीव कुमार जैसे एक्टर्स थे। फिल्म के किरदार आज भी मशहूर हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली हुई है।

5/12

हम आपके हैं कौन

सूरज बड़जात्या ने अपने ही प्रोडक्शन में बनी फिल्म नदिया के पार का रीमेक हम आपके हैं कौन बनाया था। फिल्म 1993 में रिलीज हुई। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया था। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली हुई है।

6/12

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख खान और काजोल के करियर को अलग दिशा देने वाली दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आज भी सबसे मशहूर फिल्म है। इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू की शुरुआत की थी। फिल्म की कहानी और म्यूजिक जबरदस्त हिट हुआ था। इस फिल्म को IMDb पर 8 की रेटिंग मिली है।

7/12

हम साथ साथ हैं

सूरज बडजात्या ने 1999 में एक और फैमिली ड्रामा फिल्म हम साथ साथ हैं बनाई थी। इस फिल्म में सलमान खान, सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, मोहनीश बहल समेत कई एक्टर्स थे। फिल्म को ऑडियंस ने जबरदस्त प्यार दिया। इस फिल्म को IMDb पर 6.4 की रेटिंग मिली हुई है।

8/12

लगान

साल 2001 में आई आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म लगान भी कल्ट क्लासिक मानी जाती है। फिल्म में आमिर खान ने लीड किरदार निभाया था। आज भी ये फिल्म पसंद की जाती है। फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली हुई है।

9/12

देवदास

2002 में आई शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय की फिल्म देवदास की कहानी कोई नहीं भूला। इस फिल्म को बनाने में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की कड़ी मेहनत थी। बॉक्स ऑफिस पर सफल इस फिल्म को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली।

10/12

3 इडियट्स

आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन स्टारर साल 2009 में आई फिल्म 3 इडियट्स को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। कहानी तीन स्टूडेंट पर बेस्ड थी। इस फिल्म को IMDb पर इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 8.4 की रेटिंग मिली हुई है।

11/12

दंगल

साल 2016 में आई फिल्म आमिर खान की दंगल को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। इंडियन सिनेमा के इतिहास में ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में सबसे ऊपर है। फिल्म को IMDb पर 8.3 मिली हुई है।

12/12

धुरंधर

हिंदी फिल्मों के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर ने धमाका कर दिया था। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को IMDb पर 8.3 मिली हुई है।