Bihar Bandh Photo Opposition Parties on road to protest voter list revision SIR Rahul Tejaswhi Sahani Dipankar बिहार बंद में महागठबंधन के हजारों समर्थक सड़क पर उतरे, राहुल-तेजस्वी भी हैं, पटना से किशनगंज तक असर
More
Hindi Newsफोटोबिहारबिहार बंद में महागठबंधन के हजारों समर्थक सड़क पर उतरे, राहुल-तेजस्वी भी हैं, पटना से किशनगंज तक असर

बिहार बंद में महागठबंधन के हजारों समर्थक सड़क पर उतरे, राहुल-तेजस्वी भी हैं, पटना से किशनगंज तक असर

ट्रेड यूनियन संगठनों के भारत बंद और वोटर लिस्ट के गहन रिवीजन के खिलाफ महागठबंधन में शामिल विपक्षी दलों के बिहार बंद का असर पटना और राज्य के दूसरे हिस्सों में देखा जा रहा है। परिवहन सेवा और बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

Ritesh VermaWed, 9 July 2025 01:21 PM
1/18

Bihar Bandh Patna

पटना में विपक्षी दलों के चुनाव आयोग दफ्तर तक मार्च में शामिल होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से आए हैं। खुली ट्रक पर राहुल के साथ तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी जैसे नेता मार्च करते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

2/18

Bihar Bandh Patna Election Commission Office

बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी के पटना दफ्तर के गेट के बाहर विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के इंतजार में अधिकारी जुटे हुए हैं।

3/18

Bihar Bandh Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Dipankar Bhattacharya Mukesh Sahani

प्रशासन द्वारा मार्च रोक लेने के बाद खुले ट्रक पर सवार महागठबंधन के नेता वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वोटर लिस्ट रिवीजन के नाम पर चुनाव आयोग भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए वोटर लिस्ट से लोगों का नाम काटने की साजिश कर रहा है।

4/18

Bihar Bandh Patna

पटना में मार्च रोकने के बाद महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बनाए सुरक्षा घेरे को तोड़ने की भी कोशिश की है। पुलिस के साथ हल्की झड़प हुई है। फिलहाल माहौल नियंत्रण में है।

5/18

Bihar Bandh Patna

महागठबंधन के बिहार बंद के साथ-साथ आज ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी भारत बंद भी बुला रखा है। केंद्रीय कर्मचारी बड़ी संख्या में इसमें शामिल हो रहे हैं।

6/18

Bihar Bandh Patna

कांग्रेस को दूर से समर्थन दे रहे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी बंद में सड़क पर दिखे। पटना में एक रेलवे स्टेशन पर वो ट्रेन रोकते दिखे।

7/18

Bihar Bandh Left

महागठबंधन में शामिल वामपंथी दल भी बंद में सक्रियता से शामिल हैं। देशव्यापी भारत बंद में शामिल कई ट्रेड यूनियन संगठन लेफ्ट के ही हैं।

8/18

Bihar Bandh Patna

विपक्षी दलों के बिहार बंद के कारण परिवहन सेवा पर असर पड़ा है। पटना में पैदल ही रेलवे स्टेशन जाते मुसाफिर हालात बयां कर रहे हैं।

9/18

Bihar Bandh Patna

बंद के कारण पटना जंक्शन पर भी यात्रियों की भीड़ कम है। ये आज की तस्वीर है।

10/18

Bihar Bandh Danapur

पटना से सटे दानापुर में भी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बाजार और वाहनों का चलना बंद कराया है।

11/18

Bihar Bandh Sasaram

सासाराम में बंद समर्थकों ने हाइवे को जाम कर रखा है जिससे ट्रक और दूसरी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है।

12/18

Bihar Bandh Munger

मुंगेर में सड़क पर टायर चलाकर लोगों को आने-जाने से रोका गया।

13/18

Bihar Bandh Arah

आरा में रेलवे स्टेशन पर बंद समर्थकों ने ट्रेन रोक ली।

14/18

Bihar Bandh Gopalganj

गोपालगंज में लोगों की गाड़ियों को चलने से रोकने के लिए बंद समर्थक बाइक पर निकले।

15/18

Bihar Bandh Market Close

विपक्षी दलों के बिहार का बंद का बाजार पर भी गहरा असर है। पूरा का पूरा मार्केट बंद नजर आ रहा है।

16/18

Bihar Bandh Supaul Train

सुपौल जिला में बंद समर्थकों की गुमटी पर जुटी भीड़ देखकर ट्रेन पहले ही रोक ली गई तो उस पर सवार यात्री पैदल ही स्टेशन और अपने गंतव्य की ओर चल पड़े।

17/18

Bihar Bandh Kishanganj AIMIM

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम वैसे तो महागठबंधन में शामिल नहीं है लेकिन किशनगंज में उसके विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान भी वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ बंद कराने सड़क पर उतरे।

18/18

Bihar Bandh Rahul Gandhi Tejashwi Yadav

पटना में महागठबंधन का मार्च रोकने के बाद विपक्षी दलों के नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी वगैरह ने कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ संबोधित किया। राहुल के भाषण के बाद पहले नेता और फिर कार्यकर्ता लौट गए हैं। राहुल गांधी दिल्ली जाने के लिए पटना हवाई अड्डा पहुंच गए हैं।