1/8ऐपल बेशक इनोवेशन का दावा करता हो लेकिन अब ट्रेंड बदल चुका है। कंपनी को एंड्रॉयड डिवाइसेज मे होने वाले इनोवेशंस को iPhone मॉडल्स का हिस्सा बनाना पड़ रहा है। iPhone 17 सीरीज में भी कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं और बदलाव देखने को मिले हैं, जो एंड्रॉयड यूजर्स को पहले से मिल रहे हैं। आइए उन फीचर्स के बारे में बताएं, जिन्हें ऐपल ने एंड्रॉयड डिवाइसेज से चोरी या कॉपी किया है।

हाई-रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले एक ऐसा फीचर है, जिसकी मांग iPhone यूजर्स लंबे वक्त से कर रहे थे और करते-करते थक गए थे। आखिरकार ऐपल ने iPhone 17 लाइनअप के सभी डिवाइसेज में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया है। यह फीचर कई साल पहले से एंड्रॉयड फोन्स का हिस्सा है।

ऐपल ने नए iPhone 17 मॉडल्स में 3000nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर की है, जो किसी भी आईफोन के लिए सबसे ज्यादा है। आप जानते ही होंगे कि ढेरों एंड्रॉयड फोन्स में 3000nits और इससे ज्यादा तक की पीक ब्राइटनेस पहले से मिल रही है।

कंपनी ने iPhone 17 लाइनअप में सेंसर्स को अपग्रेड किया है और सभी प्राइमरी सेंसर अब 48MP क्षमता वाले हैं। एंड्रॉयड फोन्स में पहले ही हाई-मेगापिक्सल कैमरे मिलते रहे हैं। इसके अलावा प्रो मॉडल्स का 8x जूम पहले ही एंड्रॉयड डिवाइसेज का हिस्सा रहा है।

iPhone 17 लाइनअप को दिए गए कैमरा अपग्रेड्स में डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग भी एक है। यानी अब यूजर्स प्राइमरी कैमरा और सेल्फी कैमरा से एकसाथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। यह फीचर Samsung, Oppo, Xiaomi और Vivo जैसे ब्रैंड्स के डिवाइसेज में बहुत लंबे वक्त से मिल रहा है।

नए iPhone 17 Pro Max के साथ कंपनी पहली बार 2TB स्टोरेज ऑप्शन भी लेकर आई है। बता दें, Samsung Galaxy S24 Ultra और चुनिंदा अन्य फ्लैगशिप फोन्स में पहले ही यह स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।

लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर iPhone 17 सीरीज में WiFi 7 सपोर्ट ऑफर किया गया है। नए एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन्स जैसे- Xiaomi 14 Pro, OnePlus 12 और Samsung Galaxy S24 Ultra में यह फीचर पहले ही मिल रहा है।

ऐपल ने लेटेस्ट मॉडल्स में 25W Magsafe वायरलेस चार्जिंग ऑफर की है और वहीं, Android फोन्स में लंबे वक्त से 50W तक वायरलेस फास्ट चार्जिंग का फायदा यूजर्स को मिल रहा है।
