1/6दमदार बिल्ड-क्वॉलिटी वाला स्मार्टफोन खरीदने के लिए अब आपको बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। आपको Big Billion Days Sale के दौरान तगड़ी IP रेटिंग्स और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाले बेस्ट फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। हम 20 हजार रुपये से कम कीमत वाली टॉप डील्स की लिस्ट एकसाथ लेकर आए हैं।

मोटोरोला के इस कर्व्ड डिस्प्ले फोन में IP68/IP69 रेटिंग मिलती है और MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। इसे Big Billion Days Sale के दौरान 20,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है और बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रह जाएगी।

रियलमी के इस फोन में IP68, IP66 और IP69 रेटिंग मिलती है। साथ ही यह हाई-प्रेशर जेट्स तक झेलने और खराब ना होने का दावा करता है। यह 16,999 रुपये में लिस्टेड है और बैंक डिस्काउंट अलग से मिल रहा है।

वीवो का यह स्टाइलिश स्मार्टफोन IP68, IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसमें अंडरवाटर फोटोग्राफी का विकल्प दिया गया है और मिलिट्री ग्रेड SGS 5-स्टार सर्टिफिकेशन भी मिलता है। यह बैंक ऑफर्स के बाद 20 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

मोटोरोला फोन में IP-68 रेटिंग मिलती है और सेल के दौरान इसे 15,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। ग्राहकों को बैंक कार्ड ऑफर्स का फायदा अलग से दिया जाएगा।

पोको के इस फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। इस तरह बारिश या फिर पानी से इसके खराब होने का कोई डर नहीं है। इस फोन को बड़ी छूट के बाद 20,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है और बैंक ऑफर के बाद यह 20 हजार रुपये से कम में मिलेगा।
