best smartphone deals under 10000 rupees including samsung and motorola too ₹10 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन डील्स! Samsung और Motorola सब लिस्ट में
More
Hindi Newsफोटो₹10 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन डील्स! Samsung और Motorola सब लिस्ट में

₹10 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन डील्स! Samsung और Motorola सब लिस्ट में

बजट सेगमेंट में बीते दिनों में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं और यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स का फायदा सस्ते में दिया जा रहा है। 5G से लेकर बड़े डिस्प्ले और पावरफुल कैमरा जैसे फीचर्स वाले ब्रैंडेड मॉडल सस्ते में आपके हो सकते हैं।

Pranesh TiwariWed, 22 Oct 2025 11:09 AM
1/9

₹10 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन

Samsung से लेकर Motorola जैसे ब्रैंड्स के पावरफुल स्मार्टफोन ग्राहक अब 10 हजार रुपये से कम में ऑर्डर कर सकते हैं। हम आपके लिए वे डील्स लेकर आए हैं, जो कीमत में कम लेकिन वैल्यू में बेहतरीन है। आप 10 हजार रुपये से कम में इन फोन्स में से चुन सकते हैं।

2/9

Moto G06 Power

मोटोरोला फोन का हाइलाइट इसकी 7000mAh क्षमता वाली बैटरी लाइफ है। डिस्प्ले 6.88 इंच का है और इसका कैमरा 50MP का है। फोन में MediaTek Helio सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। फोन 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

3/9

AI+ Nova 5G

बड़े 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ आने वाले इस डिवाइस में 5MP सेल्फी और 50MP मेन कैमरा दिया गया है और 5000mAh बैटरी मिलती है। यह 5G फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के अलावा 8GB तक रैम देता है। यह 7,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहा है।

4/9

Samsung Galaxy M07

धांसू परफॉर्मेंस वाले इस फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है और 6.7 इंच का 90Hz डिस्प्ले मिल रहा है। इस फोन में दमदार बैटरी लाइफ का फायदा भी मिलता है। Amazon पर फोन 6,799 रुपये में लिस्टेड है।

5/9

Samsung Galaxy F07

सैमसंग की F-सीरीज के इस डिवाइस में 50MP डुअल कैमरा सेटअप बैक पैनल पर मिलता है। इस फोन में बड़ी 5000mAh बैटरी दी गई है और Android 15 पर बेस्ड OneUI दिया जा रहा है। यह 6,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहा है।

6/9

HMD Vibe 5G

डिवाइस में बैक पैनल पर 50MP+2MP डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है और 5000mAh क्षमता वाली बैटरी इसका हिस्सा है। 5G कनेक्टिविटी वाले फोन में 90Hz डिस्प्ले के अलावा क्लीन स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलता है। इसे 8,999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है।

7/9

Tecno Spark Go 5G

केवल 9,999 रुपये में मिल रहा यह फोन यूजर्स को Android 15 पर बेस्ड HiOS के साथ मिलता है। इसमें 6.74 इंच का डिस्प्ले मिलता है और 6000mAh बैटरी के साथ-साथ 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है।

8/9

Itel Zeno 20

बजट फोन में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है और इसके बैक पैनल पर 13MP मेन कैमरा मिलता है। फोन में 8MP सेल्फी कैमरा के साथ 5000mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। फोन केवल 8,490 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है।

9/9

Infinix Hot 60i 5G

इनफिनिक्स स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दिया गया है और इसमें MediaTek Dimensity 6400 5G प्रोसेसर मिलता है। 6000mAh बैटरी वाला यह फोन 9,499 रुपये में मिल रहा है।