Vastu Tips Where Should Drinking Water Be Kept in the Kitchen Vastu Rules Vastu Tips: किचन में पीने का पानी कहां रखें? जानिए कौन सी चीजें कहां रखें
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: किचन में पीने का पानी कहां रखें? जानिए कौन सी चीजें कहां रखें

Vastu Tips: किचन में पीने का पानी कहां रखें? जानिए कौन सी चीजें कहां रखें

वास्तु शास्त्र में किचन को महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। मान्यता है कि अगर किचन में सही जगह पर चीजें रखी जाए, तो इसका सकरात्मक प्रभाव पूरे घर में पड़ता है। अन्यथा यह रोग, शोक और धन की बर्बादी का कारण बन सकता है।

Dheeraj PalThu, 12 March 2026 04:02 PM
1/8

कौन सी चीजें कहां रखें

ऐसे में किचन की दिशा और उसमें रखी गई चीजें वास्तु के मुताबिक होना चाहिए। आज हम जानेंगे कि किचन में कौन सी चीजें किस दिशा में रखनी चाहिए।

2/8

किचन की दिशा

सबसे पहले जानते हैं कि किचन किस दिशा में होनी चाहिए। रसोईघर आग्नेय कोण में होना शुभ फलदायी होता है। यदि ऐसा नहीं है तो इससे घर में रहने वाले लोगों की सेहत, खासतौर पर महिलाओं की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अन्न-धन की भी हानि होती है।

3/8

किचन गैस चूल्हा की दिशा

चूल्हा आग्नेय में होना चाहिए। वहीं, वॉश बेसिन उत्तर में हो। भोजन बनाते समय मुख पूर्व की ओर हो, उत्तर व दक्षिण में कतई नहीं होना चाहिए।

4/8

पीने का पानी

किचन में पीने का पानी भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक रसोईघर में पीने का पानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

5/8

पास में ना रखें ये चीजें

ध्यान रखें कि रसोईघर में पानी और आग को कभी भी पास पास नहीं रखना चाहिए। रसोईघर में गैस दक्षिण-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए।

6/8

डस्टबिन बाहर रखें

माइक्रोवेव, मिक्सर या अन्य धातु उपकरण दक्षिण-पूर्व में रखें। रेफ्रिजरेटर या फ्रीज उत्तर-पश्चिम में रख सकते हैं। सोईघर में यदि झाडू, पौंछा या सफाई का कोई सामान रखना है तो नैऋत्य कोण में रख सकते हैं। वहीं, डस्टबिन को रसोईघर से बाहर ही रखें।

7/8

डाइनिंग टेबल

रसोई घर में डाइनिंग टेबल दक्षिण-पूर्व में होनी चाहिए। मकान में अलग डायनिंग हॉल की व्यवस्था की है तो वास्तु अनुसार किसी मकान में डायनिंग हॉल पश्चिम या पूर्व दिशा में होना चाहिए।

8/8

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।