Vastu Tips Should You Keep a TV in the Bedroom Do You Know the Correct Direction for It Vastu Tips: बेडरूम में टीवी रखना चाहिए या नहीं? इसकी सही दिशा जानते हैं आप
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: बेडरूम में टीवी रखना चाहिए या नहीं? इसकी सही दिशा जानते हैं आप

Vastu Tips: बेडरूम में टीवी रखना चाहिए या नहीं? इसकी सही दिशा जानते हैं आप

बेडरूम घर का अहम हिस्सा है, जहां आराम किया जाता है। वास्तु के मुताबिक अगर बेडरूम में गलत जगह पर चीजें रखी जाएं, तो इसका असर पूरे घर-परिवार पर पड़ता है। ऐसे में बहुत से लोग बेडरूम में टीवी रखते हैं। चलिए जानते हैं कि ये सही है या गलत।

Dheeraj PalWed, 11 March 2026 05:00 PM
1/8

टीवी रखने के नियम

वास्तु शास्त्र में घर पर टीवी रखने को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार, टीवी को सही दिशा में रखने से न केवल परिवार में सामंजस्य बना रहता है, बल्कि आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। वहीं गलत दिशा में टीवी रखने से जीवन में कई तरह की मुसीबतें भी आ सकती हैं।

2/8

बेडरूम रखें या नहीं

वास्तु शास्त्र के अनुसार वैसे बेडरूम में टीवी नहीं रखना चाहिएष अगर आप अपने बेडरूम में टीवी रखना चाहते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें।

3/8

प्रभाव

यदि आप टीवी को बेड के ठीक सामने रखते हैं, तो उसे एक कपड़े से ढककर रखें ताकि उसमें आपकी परछाई न दिखाई दे। क्योंकि ऐसा न करने से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

4/8

शुभ दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप एक स्टूडेंट या फिर किसी पेशेवर क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए पूर्व दिशा की ओर टीवी देखना सबसे शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में टीवी देखने से न केवल एकाग्रता बढ़ती है, बल्कि आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है।

5/8

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

अगर आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो टीवी को उत्तर दिशा में रखना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना गया है।

6/8

गलत दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टीवी रखने के लिए दक्षिण दिशा को अशुभ माना गया है। इस दिशा को यमराज की दिशा कहा गया है।

7/8

पारिवारिक कलह

ऐसे में यदि आप टीवी को इस दिशा में रखते हैं, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे मानसिक अशांति और पारिवारिक कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही, आपसी रिश्तों में तनाव भी बढ़ सकता है।

8/8

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।