Vastu Tips lucky plants for home as per vastu lucky plants for home and money Vastu Tips: घर के लिए लकी माने जाते हैं ये 5 पौधे, लाते हैं सुख-समृद्धि व खुशहाली
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर के लिए लकी माने जाते हैं ये 5 पौधे, लाते हैं सुख-समृद्धि व खुशहाली

Vastu Tips: घर के लिए लकी माने जाते हैं ये 5 पौधे, लाते हैं सुख-समृद्धि व खुशहाली

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर पर कुछ पौधों को रखना या लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ये पौधे जीवन में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाते हैं और सुख-समृद्धि लाते हैं।

Saumya TiwariTue, 13 May 2025 01:22 PM
1/6

घर के लिए लकी होते हैं ये पौधे

वास्तु शास्त्र में ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति मिलती है। कहते हैं कि इन पौधों को लगाने से घर में पॉजिटिव व खुशनुमा एहसास होता है। यह पौधे घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करते हैं। जानें वास्तु के अनुसार, किन 5 पौधों को घर में लगाना माना जाता है शुभ-

2/6

मनी प्लांट

हिंदू धर्म में मनी प्लांट को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि यह पौधा घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली लाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। रिश्तों में प्यार बढ़ता है। मनी प्लांट को उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। इस पौधे को दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए।

3/6

बैम्बू ट्री

बैम्बू ट्री को सुख, समृद्धि, शांति व सफलता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि इसे लगाने से धन में वृद्धि होती है। इसे घर या ऑफिस दोनों जगह रख सकते हैं। कहा जाता है कि यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा को खींचता है और नकारात्मक ऊर्जा को घर से हटाता है। बैम्बू ट्री को लगाने के लिए पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा शुभ मानी गई है।

4/6

स्नेक प्लांट

वास्तु में स्नेक प्लांट को लकी माना जाता है। कहते हैं कि इस पौधे को घर में लगाने से घर का नजर दोष दूर होता है। इसे लगाने की शुभ दिशा पूर्व, दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा होती है। इस पौधे को लिविंग रूम में भी रखा जा सकता है। यह पौधा रात को ऑक्सीजन देता है।

5/6

एलोवेरा

एलोवेरा का पौधा औषधीय गुणों से भरा है। यह वास्तु, सौंदर्य, आयुर्वेद और स्वास्थ्य के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि ऐलोवेरा को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह बालों व स्किन के लिए भी लाभकारी माना गया है।

6/6

चमेली

चमेली का फूल मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है। चमेली के फूल भगवान शिव, माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु व श्रीकृष्ण को अर्पित किए जाते हैं। कहते हैं कि यह पौधा जीवन में मानसिक शांति लाता है। चमेली के पौधे को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है।