1/8क्या आपके घर में छोटी-छोटी बात पर भी कलेश होने लगते हैं? या फिर बिना वजह मन भारी-भारी सा लगता है? पार्टनर के साथ रिश्ते में दूरी सी महसूस होने लगी है? अगर इनमें से किसी भी सवाल के लिए आपका जवाब हां है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल कई बार हमें समझ नहीं आता है कि आखिर में दिक्कत क्या है? अपनी जिंदगी में आई कई चीजों को हम वास्तु शास्त्र के उपाय से सही कर सकते हैं। बता दें कि घर में रखी हुई एक छोटी सी चीज भी रिश्तों पर बड़ा असर डालती हैं। अगर आपको घर का माहौल कुछ गड़बड़ लग रहा है तो कुछ उपाय के जरिए आपको राहत मिल सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बेडरूम में कुछ ऐसी चीजें रखी जाएं जो हमारी एनर्जी के लिए सही नहीं हैं तो ये रिश्तों पर असर करने लग जाती है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनकी दिशा या जगह सही ना हो तो बिना बात के ही तनाव होने लगता है और गलफहमियां बढ़ती हैं। ऐसे में जरूरी है कि एक बार वास्तु के हिसाब से बेडरूम की सेटिंग पर ध्यान दे लिया जाए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड के एकदम ठीक सामने लगा हुआ शीशा कलेश को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही इस तरह से रखा हुआ शीशा बैचेनी बढ़ाता है और ऐसे में चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है। ऐसी स्थिति में धीरे-धीरे छोटी-छोटी बात पर भी हम रिएक्ट करने लगते हैं और रिश्तों में दूरी आने की वजह शीशा ही है। वैसे तो शीशे को बेडरूम में रखने से बचना चाहिए। अगर इसे रखना ही है तो कुछ उपाय करके इसस नेगेटिव असर को कम किया जा सकता है।

देखा जाता है कि कई लोग बेड के साइड में ड्रेसिंग टेबल रखते हैं। बस इस बात का ख्याल रखें कि आपका चेहरा सोते वक्त इसमें ना दिखें। वास्तु के हिसाब से अगर सोते हुए इंसान का चेहरा शीशे में दिखना शुभ नहीं होता है और इससे मन अशांत रहने लगता है और रिश्तों में मनमुटाव होने लगता है। नियम के हिसाब से बेड के साइड में आप शीशा लगा सकते हैं बस उसमें बेड पर सोते या बैठते टाइम चेहरा नहीं दिखना चाहिए।

कई बार ऐसा होता है कि जगह की कमी के चलते शीशे को बेडरूम में ही रखना मजबूरी हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही मसला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस कोशिश करें कि बेडरूम में शीशा इस तरह से रखें कि उसमें बेड ना दिखें। अगर ये भी सभंव नहीं हो पाए तो आप शीशे को रात में सोते वक्त कवर कर दें। माना जाता है कि इससे नेगेटिव प्रभाव कम होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ जगहों पर शीशा लगाना सही नहीं होता है। माना जाता है कि गलत जगह शीशा लगाने से पॉजिटिव एनर्जी घर से दूर जा सकती है। नियम के हिसाब से शीशे को कभी भी मेनडोर पर नहीं लगाना चाहिए। साथ ही इसे किचन में भी लगाने से घर में तनाव की स्थिति बनती है और इसका असर कहीं ना कहीं लोगों की हेल्थ पर पड़ने लगता है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो ये काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करके आप घर में पॉजिटिव एनर्जी आसानी से ला सकते हैं। साथ ही इससे घर का वास्तु भी सुधरता है और मन शांत रहने लगता है। ऐसे में रिश्तों में धीरे-धीरे मिठास घुलने लगती है और आपस में झगड़े नहीं होते हैं। तो आप इतना छोटा सा बदलाव करके घर का माहौल बदल सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
