vastu shastra remove these 5 things from bedroom to stop daily fights with your partner वास्तु शास्त्र: पार्टनर से रोज हो रही है लड़ाई? बेडरूम से तुरंत निकाल फेंके ये 5 चीजें
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु शास्त्र: पार्टनर से रोज हो रही है लड़ाई? बेडरूम से तुरंत निकाल फेंके ये 5 चीजें

वास्तु शास्त्र: पार्टनर से रोज हो रही है लड़ाई? बेडरूम से तुरंत निकाल फेंके ये 5 चीजें

अगर किसी कपल्स में रोज झगड़े होते हैं तो इसके पीछे की एक वजह घर का खराब वास्तु भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि कपल्स को भूलकर भी अपने बेडरूम में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?

Garima SinghSat, 11 April 2026 03:14 PM
1/7

वास्तुशास्त्र और बेडरूम का कनेक्शन

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दिशा से लेकर हर एक कमरे और वहां पर रखे हुए सामान के प्लेसमेंट का हमारी जिंदगी पर सीधे तौर पर संबंध होता है। बात की जाए बेडरूम की तो इसे वास्तु में घर का वो हिस्सा माना जाता है जहां की एक-एक गलती से वास्तु दोष तो लगता ही है। साथ ही आपसी संबंध भी खराब होते हैं।

2/7

पति-पत्नी का झगड़ा और वास्तु

अगर किसी घर में पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़े हो रहे हैं तो क्या आप मानेंगे कि इसमें गलत वास्तु का भो रोल हो सकता है। नहीं ना? लेकिन ऐसा होता है। अगर बेडरूम का वास्तु नियम के हिसाब से नहीं होता है तो इसका असर कहीं ना कहीं रिश्तों पर पड़ने लगता है। हमारी छोटी-छोटी गलतियों से घर का वास्तु खराब होता है। अगर कुछ चीजें बेडरूम से हटा दी जाएं तो स्थिति बेहतर हो सकती है।

3/7

बेडरूम से हटा दें इलेक्ट्रॉनिक सामान

बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से बचना चाहिए। अगर आप बेडरूम में ऐसा कर रहे हैं तो माना जाता है कि इससे राहु दोष बढ़ता है और जिंदगी में रुकावटें पैदा होने लगती हैं और इसका असर कहीं ना कहीं संबंधों पर भी पड़ता है। ऐसे में बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रखने से बचना चाहिए।

4/7

बेडरुम में ना रखें गंदे बर्तन

सबसे पहला नियम तो यही है कि बेडरूम में खाना ही नहीं खाना चाहिए। अगर बेडरूम में खाना खाना मजबूरी है तो कोशिश करनी चाहिए कि बेड पर बैठकर ना खाया जाए। इसी के साथ खाने का बर्तन कभी भी यहां नहीं छोड़ना चाहिए। कई लोग रात में ऐसा कर देते हैं जो सही नहीं माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में बीमारियों का वास होता है और मानसिक तनाव भी बढ़ता है। ऐसे में चिड़चिड़ापन बढ़ता है।

5/7

बेडरूम में ना रखें भगवान की मूर्ति

बेडरूम में भूलकर भी भगवान की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। यहां तक कि यहां पर कभी मंदिर भी रखना सही नहीं माना जाता है। आमतौर पर लोग जगह की कमी होने के नाते ऐसा कर देते हैं जोकि बिल्कुल गलत है। नियम का पालन ना करने पर इससे मन में एक तरह का प्रेशर बना रहता है और आपको अपने ही कमरे में ऐसा महसूस हो सकता है कि आप रिलैक्स महसूस नहीं कर पा रहे हैं। पूजा करने के लिए घर में अलग बना लेंगे तो ये ज्यादा अच्छा होगा।

6/7

बेडरूम से हटा दें शीशा

बेडरूम और शीशे के कॉम्बिनेशन को वास्तु शास्त्र में अच्छा नहीं बताया गया है। शास्त्र के हिसाब से बेडरूम में शीशा रखने से आपसी झगड़े खूब होते हैं क्योंकि इससे वास्तु दोष लगता है। वैसे तो इसे बेडरूम में रखने से बचना ही चाहिए लेकिन अगर कोई और ऑप्शन नहीं है तो इसका प्लेसमेंट ऐसे करें कि जब आप बेड पर हो तो आप शीशे में ना दिखे।

7/7

उदासी भरी तस्वीरें हटाएं

डेकॉर और मॉर्डन आर्ट के नाम पर कई बार लोग बेडरूम में ऐसी तस्वीरें लगा लेते हैं जो उदास दिखते हैं। कपल्स के लिए ये तस्वीरें अच्छी एनर्जी नहीं देती हैं। इससे रिश्ते में तनाव बिना वजह ही बढ़ने लगता है। ऐसे में बेडरूम में अगर लगाना ही है तो खुशमिजाज वाली तस्वीरें लगाएं।