1/10हिंदू धर्म में दान करना पुण्य का काम माना जाता है। अगर आप मंदिर में या फिर किसी जरूरतमंद इंसान को तांबे के लोटे का दान देंगे तो इसे काफी शुभ माना जाता है। तांबे को सूर्य से जोड़कर देखा जाता है। इसे काफी शुद्ध मानते हैं और इसका इस्तेमाल भी पूजा-पाठ में खूब होता है। वहीं जल चढ़ाने में भी ये खूब काम आता है। कुल मिलाकर इसका दान जिंदगी में धीरे-धीरे अच्छे बदलाव लेकर आता है। आइए जानते हैं कि इससे कौन से 7 लाभ मिलते हैं?

अगर कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो आत्मविश्वास की कमी बहुत होती है। साथ ही इसकी वजह से काम भी बहुत अटकते हैं। जब आप तांबे का लोटा दान करेंगे तो इससे आपका सूर्य मजबूत होगा और इसकी मदद से ना सिर्फ सारे काम बनेंगे बल्कि समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

अगर पैसों की दिक्कत बार-बार आ रही है। खर्चा बढ़ रहा है और पैसा रुक नहीं पाता तो आपको तांबे के लोटे का दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सही हो जाती है।

तांबे के लोटे के दान से शरीर की एनर्जी सही तरीके से बैलेंस होती है। अगर आप इसका दान करते हैं तो तनाव कम होगा और हेल्थ भी सही रहेगी।

आपकी कुंडली में पितृ दोष है? इस वजह से हर काम में रुकावट या देरी हो रही है तो ऐसे में आपको मंदिर जाकर तांबे का एक लोटा जरूर दान करना चाहिए। इससे पितृ दोष में राहत मिलती है और देखते ही देखते सारे काम बनने लगते हैं।

सिर्फ एक तांबे का लोटा आपके घर की पूरी एनर्जी बदल सकता है। घर के झगड़े कम होंगे और माहौल खुशनुमा शांत होगा। तांबे के लोटे के दान से घर में पॉजिटिविटी आती है।

अगर आप सच्चे मन से मंदिर में तांबे के लोटे का दान करेंगे तो इसका अच्छा फल मिलता है। धीरे-धीरे सारी इच्छाएं पूरी होने लगती हैं और जिंदगी में नए मौके आने लगते हैं।i

तांबे का लोटा दान करने से सिर्फ सूर्य ही नहींबल्कि बाकी ग्रहों के असर भी थोड़े बैलेंस होते हैं। अगर आप रविवार के दिन इसका दान करेंगे तो ये और भी ज्यादा असर करेगा और आपके बाकी ग्रह दोष के असर को भी कम करेगा।

तांबे का नया और साफ लोटा खरीदें। उसें पानी से धोकर शुद्ध कर लें और फिर भगवान को याद करें। सुबह के समय श्रद्धापूर्वक और सच्चे मन से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या फिर मंदिर में इसे दान कर दें। ध्यान रखें कि ये दान आपको बिना किसी दिखावे के करना है।

आप जब भी तांबे का लोटा दान करने जाएं तो इस दौरान मन पॉजिटिव रखें और सोचें कि सब अच्छा ही होगा। सच्चे मन से किया गया दान कई फायदे देता है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
