sunday to monday born people nature weakness in hindi सोमवार वाले शांत तो बुधवार वाले ज्ञानी, जानें कैसे होते हैं दिन के हिसाब से जन्मे हुए लोग
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणसोमवार वाले शांत तो बुधवार वाले ज्ञानी, जानें कैसे होते हैं दिन के हिसाब से जन्मे हुए लोग

सोमवार वाले शांत तो बुधवार वाले ज्ञानी, जानें कैसे होते हैं दिन के हिसाब से जन्मे हुए लोग

People nature according day: हर एक दिन का अलग-अलग ग्रह स्वामी होता है। जानिए आखिर सोमवार से रविवार तक जन्मे हुए लोगों का स्वभाव कैसा होता है? साथ ही जानिए कि दिन के हिसाब से लोगों की कमजोरियां कौन सी होती हैं?

Garima SinghWed, 13 Aug 2025 04:30 PM
1/8

जन्म के दिन से पता चल जाता है स्वभाव

किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और भाग्य कैसा होगा, इस पर बहुत बड़ा प्रभाव जन्म के दिन का भी होता है। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से हर एक दिन का खास महत्व है। हर एक दिन का अलग-अलग ग्रह स्वामी होता है। तो चलिए आज जानते हैं कि आखिर सोमवार से लेकर रविवार तक कुल 7 दिनों में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं?

2/8

सोमवार को जन्मे हुए लोग 

जिन लोगों का जन्म सोमवार को होता है वह स्वभाव से काफी विनम्र होते हैं। इनका ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। ऐसे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। अपनी बातों से ये किसी का भी दिल जीत लेते हैं। इनमें हीलिंग पावर भी बहुत होती है।

3/8

मंगलवार को जन्मे हुए लोग

मंगलवार को जन्म हुए लोग थोड़े जटिल स्वभाव के होते हैं। ये बहुत मीन-मेख निकालने वाले होते हैं। इन्हें लोगों को लड़ते-भिड़ते देखना अच्छा लगता है। हालांकि ये लोग मेहनती होते हैं और अपने साथ-साथ पैरेंट्स का नाम रोशन करते हैं।

4/8

बुधवार को जन्मे हुए लोग

बुधवार को जन्मे लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव सबसे अधिक होता है। ऐसे लोग पढ़ाई में काफी तेज होते हैं। लिखने-पढ़ने के शौकीन होते हैं। इनकी बातें लोगों को पसंद आती है। वैसे ये लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं लेकिन जिसे मानते हैं उसे दिल से मानते हैं।

5/8

गुरुवार को जन्मे हुए लोग

गुरुवार को जन्म लेने वाले लोगों पर गुरु ग्रह का सबसे अधिक प्रभाव रहता है। ऐसे में पढ़ाई-लिखाई में तेज होते हैं। गुरु इन पर मेहरबान होते हैं। इनकी गिनती अच्छे दोस्तों में होती है और ये अच्छे सलाहकार भी होते हैं। इन्हें बहुत मन करता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें जानें।

6/8

शुक्रवार को जन्मे हुए लोग

आपने सुना होगा कि कुंडली में अगर वीनस यानी कि शुक्र अच्छा हो तो ऐसे लोग हर तरह के सुख भोगते हैं। ऐसे ही शुक्रवार को जन्मे हुए लोग होते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से चंचल होते हैं। ऐसे लोगों को धन्य धान की कमी नहीं होती है।

7/8

शनिवार को जन्मे हुए लोग

शनिवार को जन्मे हुए लोगों पर शनि ग्रह का बहुत प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोग गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग काफी मेहनती भी होते हैं।

8/8

रविवार को जन्मे हुए लोग

जिन लोगों का जन्म रविवार को होता है उन पर सूर्य ग्रह का प्रभाव सबसे अधिक होते है। सूर्य की वजह ऐसे लोग तेज और चतुर होते हैं। ये लोग दान-पुण्य में आगे होते हैं लेकिन थोड़े से अभिमानी भी होते हैं।