1/9शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से प्रारंभ हुए हैं और इनका समापन 2 अक्तूबर को दशहरा या विजयादशमी के दिन होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में कुछ कार्यों को करना अत्यंत शुभ माना गया है, जबकि कुछ कार्यों की मनाही होती है। नवरात्रि में गृह प्रवेश शुभ व कल्याणकारी माना गया है। यही कारण है कि लोग घर नया हो या पुराना गृह प्रवेश करने के लिए नवरात्रि का इंतजार करते हैं। जानें शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश करना चाहिए या नहीं व गृह प्रवेश से जुड़े वास्तु नियम।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में गृह प्रवेश करना शुभ होता है, खास तौर पर शारदीय नवरात्रि में। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी, नवमी और दशमी तिथि गृह प्रवेश के लिए बहुत शुभ मानी गई हैं। लेकिन गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त को निर्धारित करने के लिए किसी ज्योतिषी की सलाह लेनी चाहिए। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु के अनुसार, जिस दिन घर में गृह प्रवेश करते हैं, उस दिन घर में अग्नि स्थापित करनी चाहिए। घर में हवन करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

वास्तु के अनुसार, घर में प्रवेश करते समय पति-पत्नी को साथ में प्रवेश करना चाहिए। गृह प्रवेश के दिन दाहिने पैर से घर में कदम रखने से परिवार में सुख-सौभाग्य आता है। दाहिना पैर शुभता व सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

वास्तु के अनुसार, गृह प्रवेश के दिन घर के मुख्य द्वार पर ऊं व स्वस्तिक का निशान बनाना अत्यंत शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर का घर पर वास होता है।

वास्तु के अनुसार, गृह प्रवेश के दिन घर में दूध उबालना अत्यंत शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में बरकत आकर्षित होती है।

मान्यता है कि नए घर में पूजा के बाद परिवार के सदस्यों को पहली रात वहीं सोना चाहिए। घर में प्रवेश करने के बाद कम से कम एक महीने तक उसे खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

गृह प्रवेश से पहले घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों और गेंदे के फूलों से बना तोरण लगाना चाहिए। इसके अलावा मां लक्ष्मी के पद चिन्हों की रंगोली बनानी चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
