1/8प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि इंसान जब इस दुनिया से जाता है तब उसके साथ ना पैसा जाता है और ना घर जाता है ना उसमें रखा हुआ कोई सामान साथ जाता है। उनके अनुसार आखिर में सिर्फ 3 चीजें ही साथ जाती हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

प्रेमानंद महाराज हमेशा से नाप जप पर जोर देते आए हैं। उनका कहना है कि जो लोग सच्चे मन से भगवान को याद करते हैं। अंत समय में यहीं उनका सबसे बड़ा सहारा बनता है। भगवान का नाम मन को शांति देता है और हर डर दूर करता है।

एक प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर आपने जिंदगी में लोगों की मदद की है। किसी का दिल नहीं दुखाया और अच्छे काम किए हैं तो यही सब कुछ साथ जाएगा। इंसान की असली कमाई उसके अच्छे कर्म हैं।

अगर कोई इंसान दूसरों को दुख देता है धोखा करता है या गलत काम करता है तो उसका बदले का भोग भी उसे कभी ना कभी जरूर मिलता है। प्रेमानंद जी कहते हैं कि इंसान अपने कर्मों से कभी नहीं बच सकता है।

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि मरने के बाद पैसा और बाकी चीजें यहीं रह जाती हैं। जिस पैसे और बाकी चीजों के पीछे इंसान पूरी जिंदगी भागता है वो सब यहीं छूट जाता है। आखिर में कर्म और भक्ति ही हैं जो काम आते हैं।

इस प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि किसी की मदद करना, माता-पिता का सम्मान करना और जरूरतमंद का साथ देना ये वो चीजें हैं जो किसी भी इंसान को अंदर से अच्छा बनाती हैं। अच्छे कर्म कभी बेकार नहीं जाते हैं।

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि जो इंसान रोज भगवान का नाम लेता है उसका मन धीरे-धीरे शांत होने लगता है। भक्ति इंसान को अंदर से मजबूत बनाती है।

प्रेमानंद महाराज के अनुसार मरने के बाद ना पैसा साथ जाता है और ना कोई दूसरी चीज। इंसान के साथ सिर्फ उसके कर्म और भगवान का नाम ही जाता है। इसी वजह से जीते जी अच्छे काम और भक्ति जरूर करनी चाहिए।
