premanand maharaj never share these 7 things with anyone if you want to avoid evil eye Premanand Maharaj: बुरी नजर से रहना है दूर तो किसी को ना बताएं ये 7 बातें, तुरंत बिगड़ते हैं काम
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणPremanand Maharaj: बुरी नजर से रहना है दूर तो किसी को ना बताएं ये 7 बातें, तुरंत बिगड़ते हैं काम

Premanand Maharaj: बुरी नजर से रहना है दूर तो किसी को ना बताएं ये 7 बातें, तुरंत बिगड़ते हैं काम

Premanand Maharaj Tips for Evil Eye: प्रेमानंद महाराज के अनुसार कुछ पर्सनल बातें हर किसी से शेयर करने पर बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी पास आ सकती है। जानें वो 7 बातें जिन्हें हमेशा छिपाकर रखना चाहिए ताकि जिंदगी में सुख-शांति बनी रहे।

Garima SinghTue, 19 May 2026 07:13 PM
1/8

भक्ति का दिखावा मत करो

प्रेमानंद महाराज ने एक प्रवचन में कहा है कि हमें भगवान की भक्ति हमेशा सच्चे मन से करनी चाहिए। पूजा-पाठ और दान का दिखावा करने से उसका असली फल कभी नहीं मिलता है।

2/8

किसी से ना बताओं अपनी ये 7 बातें

प्रेमानंद महाराज के अनुसार कई बार हमारी कुछ बातें ही बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी को पास खींच लाती हैं। उनके अनुसार अपनी खुशियों से लेकर कमाई और किसी भी तरह की प्लानिंग को हर किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो बनते-बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं।

3/8

हर किसी को मत बताओ अपने प्लान

प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि जिंदगी के बड़े लक्ष्य से लेकर हर एक प्लानिंग को समय आने पर ही लोगों के साथ शेयर करना चाहिए। प्लानिंग के दौरान ही सब कुछ बोलने से काम बिगड़ भी सकते हैं।

4/8

हर किसी को ना बताओ अपना दुख

प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि अपनी हर परेशानी सबको बताने से लोग मजाक या फायदा उठा सकते हैं। कुछ बातें सिर्फ भगवान तक रखना बेहतर होता है।

5/8

अपने तक रखो रिश्ते की पर्सनल बातें

प्रेमानंद महाराज के अनुसार पति-पत्नी और परिवार की पर्सनल बातें दूसरों को नहीं बतानी चाहिए। इससे रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं और बुरी नजर भी लग सकती है।

6/8

ना दिखाओ पैसों और सक्सेज का घमंड

प्रेमानंद जी के अनुसार पैसा और सफलता जितनी शांत रखी जाए उतना अच्छा होता है। ज्यादा दिखावा ईर्ष्या और बुरी नजर को बढ़ाता है।

7/8

किसी से ना जाहिर करो अपनी कमजोरी

एक प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि हर व्यक्ति भरोसे के लायक नहीं होता। अपनी कमजोरी गलत इंसान को बताने से नुकसान हो सकता है।

8/8

अपने अच्छे कर्म छिपाकर रखो

प्रेमानंद महाराज के अनुसार इंसान को अपने अच्छे कामों का शोर नहीं मचाना चाहिए। चुपचाप किए गए अच्छे कर्म भगवान को ज्यादा पसंद आते हैं।