numerology traits people born on these date who move on quickly after breakup mulank 1 3 and 5 Numerology: ब्रेकअप के बाद जल्दी मूव ऑन करते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, खुद को पहले करते हैं आइसोलेट
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: ब्रेकअप के बाद जल्दी मूव ऑन करते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, खुद को पहले करते हैं आइसोलेट

Numerology: ब्रेकअप के बाद जल्दी मूव ऑन करते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, खुद को पहले करते हैं आइसोलेट

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक के लोग दिल टूटने के बाद ज्यादा समय तक दुखी नहीं रहते है। जानिए ऐसे 3 मूलांकों के बारे में जो दिल टूटने पर पहले खुद को आइसोलेट करते हैं और फिर जिंदगी में जल्दी आगे बढ़ जाते हैं।

Garima SinghWed, 27 May 2026 08:53 AM
1/8

जल्दी मूव ऑन करते हैं ये लोग

हर कोई हार्ट ब्रेक यानी दिल टूटने के दर्द को अलग-अलग तरीके से संभालता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक के लोग ऐसे होते हैं जो दिल टूटने पर पहले खुद को सबसे दूर कर लेते हैं लेकिन इन चीजीों जल्दी आगे बढ़ जाते हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी पहले जैसे ही जीने लगते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

2/8

ऐसे पता करें अपना मूलांक

जन्म की तारीख ये योग को मूलांक कहा जाता है। अगर किसी का जन्म 27 तारीख को हुआ है तो उस व्यक्ति का मूलांक 9 होगा। वहीं अगर किसी का जन्म 28 को हुआ है तो उसका मूलांक 1 होगा। बस आपको अपनी जन्म तिथि के अंकों को जोड़ना है।

3/8

मूलांक 1

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वाले लोग कॉन्फिडेंट होते हैं और उनके इरादे काफी मजबूत होते हैं। अगर कोई इनका दिल दुखाता है तो ये अपनी फीलिंग्स को किसी से जाहिर ना करके कुछ समय अकेले बिताना ही पसंद करते हैं। ये ज्यादा समय तक दुखी नहीं रह सकते हैं। खुद को संभालने के बाद ये पूरे जोश के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।

4/8

मूलांक 3

मूलांक 3 के लोग भी काफी कॉन्फिडेंट होते हैं। इनकी सोच काफी पॉजिटिव होती है। ब्रेकअप के बाद इन्हें दुख जरूर होता है लेकिन ये जल्दी ही अपने काम में खुद को व्यस्त कर लेते हैं और अपने लक्ष्य को ही अपना सब कुछ मान लेते हैं।

5/8

मूलांक 5

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 5 वाले ब्रेकअप के बाद ज्यादा समय तक अपने अतीत में ही उलझे नहीं रहते हैं। रिश्ता खत्म होने के बाद ये कुछ समय के लिए अकेले रहना पसंद करते हैं लेकिन इनकी जिंदगी ट्रैक पर जल्दी आती है।

6/8

खुद को करते हैं आइसोलेट

दिल टूटने पर मूलांक 1 और 5 वाले लोग खुद को कुछ समय के लिए हर किसी से दूर कर लेते हैं। दोनों ही मूलांक आइसोलेट होकर अपने आपको और भी बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करते हैं।

7/8

खुद पर देते हैं ज्यादा ध्यान

कई लोग दिल टूटे जाने पर अपना ख्याल रखना बंद कर देते हैं और उन्हें लगता है कि अब उनकी दुनिया ही खत्म हो गई है। हालांकि मूलांक 1, 3 और 5 वाले लोग इसी दौरान खुद पर ज्यादा ध्यान देना शुरू करते हैं।

8/8

मूलांक 1, 3 और 5 के लिए सलाह

मुश्किल हालात में खुद को समय देना गलत नहीं है लेकिन हमेशा अकेले रहना भी सही बात नहीं है। अपनी फीलिंग्स को दबाने की बजाय किसी करीबी और भरोसेमंद इंसान से सब शेयर जरूर करना चाहिए क्योंकि हर बार हालात एक से नहीं होते हैं। डिस्क्लेमर-इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।