numerology these 3 mulank can break mulank 7 people trust and heart न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 7 वालों का दिल तोड़ देते हैं करीबी लोग, रहें इन 3 लोगों से दूर
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणन्यूमेरेलॉजी: मूलांक 7 वालों का दिल तोड़ देते हैं करीबी लोग, रहें इन 3 लोगों से दूर

न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 7 वालों का दिल तोड़ देते हैं करीबी लोग, रहें इन 3 लोगों से दूर

न्यूमेरेलॉजी यानी अंक शास्त्र की दुनिया में मूलांक 7 वाले काफी अलग होते हैं। वहीं कई बार इनके करीबी लोग ही इनका दिल और भरोसा दोनों तोड़ देते हैं। ऐसे में इन्हें सतर्क रहना चाहिए कि कौन से लोग इनके लिए सही नहीं हो सकते हैं।

Garima SinghThu, 16 April 2026 12:35 AM
1/7

मूलांक 7 वालों को अपनों से ही मिलता है धोखा

अंक ज्योतिष के आधार पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनों से ही धोखा का जाते हैं। ये लोग मूलांक 7 वाली कैटेगरी में आते हैं। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है तो ऐसे लोगों का मूलांक 7 होगा। दरअसल मूलांक 7 वालों को दिखावा पसंद नहीं होता है और ये भीड़ से थोड़ा अलग ही रहना पसंद रहते हैं। इसके बावजूद इन्हें कुछ ऐसे लोग धोखा दे देते हैं जिन्हें ये अपना मानते हैं। ऐसे में मूलांक 7 वालों को कुछ ऐसे लोगों से दूर रहने की जरूरत है जो इनके लिए कभी सही हो ही नहीं सकते हैं।

2/7

मूलांक 3 से रहें दूर

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 वालों को मूलांक 3 वालों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए। दरअसल मूलांक 3 वाले लोग खुलकर बात करने वाले होते हैं। इन्हें हमेशा नए लोगों से मिलते रहना पसंद है और हर बात ये लोगों से शेयर करते हैं। वहीं मूलांक 7 के लोग स्वभाव से काफी शांत होते हैं और तो और ये अपनी बातें कुछ चुनिंदा लोगों से ही शेयर करते हैं।

3/7

इन बातों से हो सकती है दिक्कत

दरअसल मूलांक 7 वाला व्यक्ति अपनी पर्सनल लाइफ की बातें हमेशा कम ही लोगों से शेयर करता है। ऐसे में अगर मूलांक 3 वालों से ये बातें कही जाएं तो हो सकता है कि ज्यादा बातूनी होने के नाते बातों ही बातों में मूलांक 3 वाला व्यक्ति सारी बातें आगे बता दे। हो सकता है कि ये जानबूझकर ना हो लेकिन ऐसा होने पर मूलांक 7 वाले को खराब लगेगा। ऐसा भी एहसास हो सकता है कि उसे धोखा मिला है। अब ऐसे में भरोसा टूटे तो फिर वो दोबारा नहीं आ पाता है।

4/7

मूलांक 8 से रहें सतर्क

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 वाला व्यक्ति काफी प्रैक्टिकल सोच वाला होता है। साथ ही ग्रह स्वामी शनि होने के नाते ये लोग मेहनती भी बहुत होते हैं और अपने लक्ष्य से इनकी निगाह जल्दी नहीं हटती है। जहां एक ओर ये लोग काफी प्रैक्टिकल होते हैं तो वहीं दूसरी ओर मूलांक 7 वाला व्यक्ति इमोशनल होता है। ऐसे में मूलांक 7 वालों का दिल इन लोगों से दुख सकता है।

5/7

मूलांक 8 दे सकता है धोखा

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 वाला व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इतना डूबात होता है कि कई बार वो अपने फायदे को ही देखता है। मूलांक 8 वाला फीलिंग्स से ऊपर अपने फायदे को देखेगा और ये बात मूलांक 7 वाले व्यक्ति को खल सकती है। उसे ऐसा महसूस हो सकता है कि उसे छला जा रहा है। इसी सोच के चलते इनके रिश्ते में धीरे-धीरे दूरी आ सकती है। ऐसे में समय रहते सतर्क हो जाना बेहतर है।

6/7

मूलांक 9 के साथ भी मनमुटाव

मूलांक 9 वालों के साथ साथ भी 7 वालों की बननी मुश्किल है। मंगल की एनर्जी के चलते मूलांक 9 वाले लोग रिएक्शन जल्दी देते हैं और इनमें अलग ही जोश होता है। ये लोग रिश्ता दिल से निभाते हैं लेकिन इन्हें गुस्सा बहुत आता है। वहीं मूलांक 7 वाला शांति चाहता है। ऐसे में इन दोनों मूलांकों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है।

7/7

मूलांक 7 और 9 की दूरियां

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाला व्यक्ति कई बार गुस्से में कुछ ऐसा कह सकता है कि मूलांक 7 वाले दिल पर बात लग सकती है। अगर चीजें संभल सकती हैं तो ठीक है नहीं तो रिश्ते में बैलेंस बनाना मुश्किल है।