numerology people born on these dates win their mother in law heart easily blessed my moon jupiter venus Numerology: ससुराल में होता है इन तारीखों में जन्मे लोगों का दबदबा, सास लुटाती है खूब प्यार
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: ससुराल में होता है इन तारीखों में जन्मे लोगों का दबदबा, सास लुटाती है खूब प्यार

Numerology: ससुराल में होता है इन तारीखों में जन्मे लोगों का दबदबा, सास लुटाती है खूब प्यार

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ विशेष तारीखों पर जन्मे लोग अपनी सास का दिल बेहद आसानी से जीत लेते हैं। मूलांक 2, 3 और 6 वाले लोग चंद्रमा, गुरु और शुक्र की एनर्जी के चलते सास के फेवरेट जल्दी बनते हैं।

Garima SinghMon, 8 June 2026 12:41 PM
1/8

आसानी से जीतते हैं सास का दिल

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार मूलांक 2, 3 और 6 वाले लोग अपनी सास का दिल बहुत ही जल्दी जीत लेते हैं। दरअसल अच्छे स्वभाव और रिश्तों को दिल से निभाने की आदत की वजह से ये सास के चहेते बन जाते हैं। आइए जानते हैं इनमें और क्या खास बात होती है?

2/8

मूलांक 2

2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। चंद्रमा की एनर्जी की वजह से ये बहुत ही सॉफ्ट नेचर वाले होते हैं। दूसरों की फीलिंग्स को आसानी से समझ लेते हैं। इसी वजह से ये परिवार में सबसे चहेते बन जाते हैं।

3/8

मूलांक 3

जिनका जन्म 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। ये लोग बहुत ही खुशमिजाज और मिलनसार होते हैं। अपनी मौजूदगी से ये हर जगह अच्छा माहौल बना देते हैं। बड़ों का सम्मान करते हैं।

4/8

मूलांक 6

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार 6, 15 या फिर 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। शुक्र की एनर्जी के चलते ये रिश्ते को दिल से निभाते हैं। इनकी जिंदगी में प्यार की कोई कमी नहीं होती है।

5/8

बड़ों की करते हैं इज्जत

इन तीनों मूलांक के लोग आमतौर पर बड़ों की बात ध्यान से सुनते हैं। सम्मान देना और जरूरत पड़ने पर मदद करना इनके स्वभाव का हिस्सा होता है। यही वजह है कि बड़ों की नजर में ये बेस्ट होते हैं और अपनी सास के तो ये फेवरेट होते हैं।

6/8

रिश्ते निभाना जानते हैं

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की बजाय ये तीनों मूलांक के लोग रिश्ते को बचाने की कोशिश करते हैं। यही बात इन्हें परिवार में खास बनाती है।

7/8

चाहते हैं परिवार का साथ

मूलांक 2, 3 और 6 वाले लोगों को परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। ये लोग घर में प्यार और अपनापन बनाए रखने की कोशिश करते हैं जिससे सभी खुश रहते हैं।

8/8

ध्यान में रखें ये बात

आपको ये समझना होगा कि सिर्फ मूलांक ही सब कुछ तय नहीं करता है। अच्छे व्यवहार के साथ-साथ सामने वाले का सम्मान और अपनेपन की भावना ही किसी का भी दिल जीतने का सबसे आसान तरीका है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।