numerology boys born on these dates pamper their girlfriends and wives blessed by moon jupiter venus Numerology: पार्टनर को Princess Treatment देने में माहिर हैं इन तारीखों में जन्मे लड़के
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: पार्टनर को Princess Treatment देने में माहिर हैं इन तारीखों में जन्मे लड़के

Numerology: पार्टनर को Princess Treatment देने में माहिर हैं इन तारीखों में जन्मे लड़के

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक वाले लड़के अपनी पार्टनर पर खूब प्यार लुटाते हैं और प्रिसेंस ट्रीटमेंट देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। जानिए किन तारीखों में जन्मे लड़के ऐसे होते हैं?

Garima SinghFri, 12 June 2026 11:15 PM
1/8

पार्टनर पर खूब लुटाते हैं प्यार

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक वाले लड़के अपनी पत्नी को खूब प्यार और सम्मान देने वाले माने जाते हैं। ये लोग हर एक छोटी बात का खूब ध्यान रखते हैं और हमेशा अपनी पार्टनर को स्पेशल फील कराना इन्हें बखूबी आता है। ऐसे कुल 3 मूलांक हैं जो पत्नी को प्रिसेंस ट्रीटमेंट देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते हैं।

2/8

मूलांक निकालने का तरीका

मूलांक जन्म की तिथि के योग कहते हैं। अगर आपका जन्म 13 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा। वहीं अगर आपका जन्म 20 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। बस आपको जन्म की तिथि के अंकों को जोड़ना है।

3/8

मूलांक 2

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार चंद्रमा से संबंधित मूलांक 2 वाले लड़के काफी इमोशनल होते हैं। रिश्तों को खूब महत्व देते हैं। पार्टनर की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखने में ये सबसे आगे होते हैं। 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है।

4/8

मूलांक 3

गुरु ग्रह से संबंध रखने वाले मूलांक 3 के लड़के शादी के बाद पार्टनर को बहुत सम्मान देते हैं जोकि एक रिश्ते की सबसे मजबूत नींव होती है। इसी के साथ पार्टनर को हमेशा मोटिवेट भी करते हैं। 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों काम मूलांक 3 होता है।

5/8

मूलांक 6

मूलांक 6 का कनेक्शन शुक्र से हैं। ऐसे में इस मूलांक के लड़के पार्टनर पर खूब प्यार लुटाते हैं। ये अलग-अलग तरीके से पार्टनर से अपना प्यार जताते हैं। सरप्राइज देने में इनका कोई मुकाबला नहीं है। 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है।

6/8

सिर-आंखों पर पार्टनर की हर बात

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार ये तीनों मूलांक अपनी पार्टनर की हर पसंद-नापसंद का ख्याल रखते हैं। साथ ही इन्हें अच्छे से पता होता है कि कितना प्यार जताना है और कब पार्टनर को स्पेस भी देना जरूरी है। प्रिसेंस ट्रीटमेंट देने की बात हो तो ये तीनों मूलांकों का किसी और से कोई मुकाबला नहीं है।

7/8

क्यों खास हैं मूलांक 2, 3 और 6?

मूलांक 2, 3 और 6 वाले लोग रिश्तों में खुलकर प्यार जताना पसंद करते हैं। ये अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुनते हैं और मुश्किल समय में हमेशा साथ होते हैं। बहुत केयरिंग होते हैं और प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

8/8

ध्यान में रखें ये बात

इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि किसी भी रिश्ते की मजबूती सिर्फ और सिर्फ मूलांक पर ही डिपेंड नहीं करती है। इसके लिए भरोसा, ईमानदारी और एक-दूसरे के लिए समय निकालना भी काफी मायने रखता है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।