mirror vastu shastra avoid these 6 common mistakes to prevent mental stress and financial problems वास्तु शास्त्र: शीशे से जुड़ी ये 6 गलतियां ना करें, घर आएगी नेगेटिविटी
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु शास्त्र: शीशे से जुड़ी ये 6 गलतियां ना करें, घर आएगी नेगेटिविटी

वास्तु शास्त्र: शीशे से जुड़ी ये 6 गलतियां ना करें, घर आएगी नेगेटिविटी

शीशा सबसे नाजुक चीज है लेकिन अगर इसे घर में गलत तरीके से रखा जाए तो ये नुकसान भी पहुंचा जा सकता है। वास्तु के हिसाब से शीशे से जुड़ी कुछ कॉमन गलतियों को करने से हमें बचना चाहिए नहीं तो नेगेटिविटी पीछा नहीं छोड़ती है।

Garima SinghFri, 17 April 2026 01:34 AM
1/7

वास्तु शास्त्र में शीशे का महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हुई हर चीज की एनर्जी हमें और हमारे घर का प्रभावित करती है। इन्हीं में से एक शीशा भी है। शास्त्र में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि नाजुक सा शीशा इतना पावरफुल होता है कि ये घर की अच्छी एनर्जी को बढ़ाने और घटाने दोनों का काम आसानी से कर सकता है। अगर शीशे की प्लेसमेंट वास्तु अनुसार सही है तो घर में पॉजिटिव माहौल रहेगा। वहीं एक छोटी सी गलती से छोटी-छोटी दिक्कतें शुरु हो सकती हैं और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ भी सकती है। ऐसे में शीशे से जुड़ी कुछ गलतियों को करने से जरूर बचना चाहिए।

2/7

बेड के सामने ना लगाएं शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड के ठीक सामने शीशा लगाना सही नहीं होता है। मान्यता है कि कि सोते वक्त अगर शीशे में अपना प्रतिबिंब दिखे तो ये अच्छी बात नहीं है। शास्त्र के हिसाब से ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है और मन बैचैन सा रहने लगता है।

3/7

घर में ना रखें टूटा हुआ शीशा

वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर घर में कोई टूटा हुआ शीशा रखा है तो इसकी एनर्जी अच्छी नहीं होगी। ऐसे में ये नेगेटिविटी को बढ़ाएगी। ऐसे में अगर घर में कोई शीशा टूट गया है तो इसे तुरंत ही बदल देना चाहिए।

4/7

किचन में ना रखें शीशा

वास्तु के नियमों के अनुसार किचन में शीशा कभी भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि अगर किचन में शीशा लगाया जाए तो इससे पूरे घर के माहौल पर अच्छा असर नहीं पड़ता है और हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में कोशिश यही होनी चाहिए कि किचन में कभी भी शीशा ना रखा जाए।

5/7

मेनडोर पर ना लगाएं शीशा

कई लोग आजकल डेकॉर के नाम पर शीशे को मेनडोर पर लगा देते हैं। अगर इसका प्लेसमेंट सही नहीं हुआ तो घर में आने वाली अच्छी एनर्जी वापस लौट सकती है वहीं ये नेगेटिविटी को एब्जॉर्ब कर सकता है। अगर शीशा बाहर की ओर लगाना ही है तो इसे दरवाजे के ठीक ऊपर या सामने नहीं लगाना चाहिए।

6/7

घर में ना लगाएं बहुत सारे शीशे

शीशा काम आता है और साथ ही इससे घर की रौनक भी बढ़ जाती है। हालांकि घर में जरूरत से ज्यादा शीशे लगाना भी सही नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर का माहौल उलझा हुआ लग सकता है और अच्छी एनर्जी का बैलेंस भी गड़बड़ होगा। ऐसे में सिर्फ जरूरत वाली जगह पर ही शीशा लगाना चाहिए।

7/7

घर में ना रखें गंदा शीशा

वास्तु के नियम के हिसाब से चीजों का प्लेसमेंट तो सही होना चाहिए। साथ ही साथ हर चीज की साफ-सफाई भी नियमित रूप से होनी जरूरी है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि घर में रखे हुए शीशे गंदे ना हो। अगर घर में शीशे गंदे रहते हैं तो इससे घर में दरिद्रता आती है और मेंटल स्ट्रेल भी बढ़ता है।