1/8वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें गिफ्ट करने से रिश्तों में दूरी, तनाव और नेगेटिविटी बढ़ सकती है। ऐसे में गिफ्ट देते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से किन चीजों को कभी भी गिफ्ट के तौर पर दूसरों को नहीं देना है?

वास्तु के अनुसार भगवान की मूर्ति गिफ्ट करते समय बहुत सावधानी रखनी चाहिए। दरअसल मूर्ति की सही देखभाल और नियम जरूरी होते हैं और इसी वजह से हर किसी को ये गिफ्ट देना सही नहीं माना जाता है।

वास्तु में घड़ी का काफी महत्व है। इसे समय से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु मान्यता के अनुसार किसी को घड़ी गिफ्ट करने से रिश्तों में तनाव या दूरी आ सकती है।

वास्तु के नियम के अनुसार किसी को खाली पर्स गिफ्ट करना शुभ नहीं माना जाता है। अगर गिफ्ट में पर्स देना ही है तो उसमें एक सिक्का या शगुन के तौर पर कुछ पैसे जरूर रखें।

चाकू, कैंची या दूसरी धारदार डेकॉर वाली चीजें गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है या फिर झगड़े भी होने की संभावना बढ़ जाती है।

पूरी तरह काले रंग के गिफ्ट को वास्तु में ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल काले रंग को अच्छा नहीं मानते हैं और ये हर किसी के लिए सूटेबल भी नहीं होता है।

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार किसी को रुमाल गिफ्ट करना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे रिश्तों में अपने आप दरार आने लगती हैं।

वास्तु के अनुसार सूखे पौधे या बहुत ज्यादा कांटेदार पौधे गिफ्ट करना अच्छा नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे तनाव और नेगेटिविटी आती है। डिस्क्लेमर-इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
