1/7इससे परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मकता आती है और तनाव व नकारात्मकता कम होती है। साथ ही कहा जाता है कि इसकी मीठी आवाज धन, खुशहाली और समृद्धि को आकर्षित करती है।

हालांकि, फेंगशुई के अनुसार विंड चाइम्स लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। खासकर घर या ऑफिस में इसे लगाते समय सही दिशा का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यदि विंड चाइम्स गलत दिशा में लगाए जाएं तो इसका सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है। इसलिए दिशा का ध्यान रखते हुए ही इन्हें लगाना चाहिए।

फेंगशुई मान्यताओं के अनुसार चांदी रंग की पांच छड़ों वाली धातु की विंड चाइम्स घर की पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वहीं सुनहरे या पीले रंग की धातु की विंड चाइम्स को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में तरक्की के अवसर बढ़ते हैं और विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

लकड़ी से बनी विंड चाइम्स को पूर्व, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना अच्छा माना गया है। खासतौर पर दक्षिण-पूर्व दिशा में इसे लगाने से धन लाभ और परिवार में खुशहाली आने की मान्यता है। इसके अलावा सिरेमिक की विंड चाइम्स को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना भी शुभ माना जाता है।

घर या ऑफिस में विंड चाइम्स को दरवाजे या खिड़की के पास लगाया जा सकता है, ताकि हवा चलने पर इसकी मधुर ध्वनि पूरे वातावरण में फैल सके और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
