churaya hua money plant vastu shastra myth sahi niyam aur sach चुराया हुआ मनी प्लांट घर में लगाने से सच में बदलती है किस्मत? जानें सच्चाई और वास्तु का सही नियम
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणचुराया हुआ मनी प्लांट घर में लगाने से सच में बदलती है किस्मत? जानें सच्चाई और वास्तु का सही नियम

चुराया हुआ मनी प्लांट घर में लगाने से सच में बदलती है किस्मत? जानें सच्चाई और वास्तु का सही नियम

Money Plant Myth In Vastu Shastra: क्या चुराया हुआ मनी प्लांट सच में धन और बरकत लाता है? यहां जानें इस वायरल मान्यता की सच्चाई और इसे रखने के लिए वास्तु के सही नियम।

Garima SinghTue, 19 May 2026 10:29 PM
1/8

शुभ होता है चुराया हुआ मनी प्लांट?

कई लोग मानते हैं कि चुराकर लाया गया मनी प्लांट घर में जल्दी बरकत लाता है। हालांकि वास्तु शास्त्र में चोरी की कोई भी चीज शुभ नहीं माना जाती है ना ही ऐसी कोई मान्यता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों कहते हैं और मनी प्लांट को रखने उगाने और संभालने का सही तरीका क्या है?

2/8

फिर क्यों कहते हैं ऐसा?

अब आप सोचेंगे कि आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है कि चुराया हुआ मनी प्लांट ही बरकत लाता है? दरअसल पहले लोग अपने जानने वालों के घर से मनी प्लांट की छोटी कटिंग लेकर आते थे जोकि आसानी से उग भी जाता है। धीरे-धीरे इसी बात को चुराया हुआ मनी प्लांट कहा जाने लगा।

3/8

क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट घर में सुख, शांति और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है। हालांकि इसका असर तभी अच्छा माना जाता है जब पौधे की सही देखभाल की जाए।

4/8

इस दिशा में रखें मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में बरकत बनी रहती है।

5/8

तुरंत हटा दें सूखे पत्ते

अगर मनी प्लांट के पत्ते पीले या सूखे हो जाएं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में सूखा पौधा नेगेटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है और इससे घर में बरकत आनी बंद हो जाती है।

6/8

जमीन पर ना आए मनी प्लांट की बेल

मनी प्लांट की बेल को हमेशा ऊपर की तरफ बढ़ने देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे तरक्की और आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है। कोशिश करें कि कोई भी बेल जमीन पर ना आए।

7/8

ना करें ये गलतियां

मनी प्लांट को कभी भी गंदे पानी में नहीं रखना चाहिए और ना ही इसे बहुत अंधेरी जगह पर रखना चाहिए। अगर पौधे के पत्ते सूख जाएं तो उन्हें तुरंत हटा दें। साथ ही पौधे की जगह बार-बार बदलने से भी बचना चाहिए।

8/8

ऐसे रखें मनी प्लांट का ख्याल

मनी प्लांट का अच्छा असर चोरी से नहीं बल्कि उसकी सही देखभाल से होगा। अगर पौधे को साफ रखा जाए और समय-समय पर उसका पानी बदला जाए तो घर में पॉजिटिव माहौल बना रहता है।डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)