yellow alert for cold wave in delhi ncr for one day know latest weather update पश्चिमी विक्षोभ के आसार; अब दिल्ली-NCR में एक दिन शीत लहर का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पश्चिमी विक्षोभ के आसार; अब दिल्ली-NCR में एक दिन शीत लहर का येलो अलर्ट

एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली एनसीआर के इलाकों कैसा रहेगा मौसम इस रिपोर्ट में जानें...

Tue, 2 Dec 2025 06:22 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पश्चिमी विक्षोभ के आसार; अब दिल्ली-NCR में एक दिन शीत लहर का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 5 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 5 और 7 दिसंबर को हिमाचल में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मिीर में 5 दिसंबर को देर रात जबकि 6 दिसंबर को सुबह के समय ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। इस कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों खास नहीं पड़ेगा लेकिन ठंड में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर को लेकर अपने पूर्वानुमान में बदलाव किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में 5 दिसंबर को मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 5 दिसंबर को दिल्ली-NCR के इलाकों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्का कोहरा देखा जा सकता है। कुछ जगहों पर कोल्ड वेव यानी शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में 5 दिसंबर तक शीत लहर पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया था। अब मौसम विभाग ने 3 और 4 दिसंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा नजर आने की संभावना जताई है। हालांकि पूरे दिन आसमान साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 5 दिसंबर को दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 6, 7 और 8 दिसंबर को दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। इन तीनों ही दिन दिन में हल्के बाद छाए नजर आ सकते हैं। दिल्ली में 3, 6 और 7 दिसंबर को न्यूनतम तापमान के 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान के 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने जबकि 8 दिसंबर को इसके 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।