With two female Chief Ministers in the country, how difficult is it to be a woman boss? What did CM Rekha says देश में 2 महिला मुख्यमंत्री, वुमेन बॉस बनना कितना मुश्किल? सीएम रेखा गुप्ता ने क्या बताया?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

देश में 2 महिला मुख्यमंत्री, वुमेन बॉस बनना कितना मुश्किल? सीएम रेखा गुप्ता ने क्या बताया?

रेखा गुप्ता से जब इस बारे में सवाल किया गया- 28 राज्य और 2 महिला मुख्यमंत्री, तो जानिए उन्होंने क्या बताया? इसके साथ ही बताया कि वुमेन बॉस होने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Sat, 7 Feb 2026 11:36 AMRatan Gupta एएनआई, नई दिल्ली
share
देश में 2 महिला मुख्यमंत्री, वुमेन बॉस बनना कितना मुश्किल? सीएम रेखा गुप्ता ने क्या बताया?

वर्तमान में देश में केवल 2 महिला मुख्यमंत्री हैं, बंगाल और दिल्ली में। इनमें से एक रेखा गुप्ता (दिल्ली) हैं। रेखा गुप्ता से जब इस बारे में सवाल किया गया- 28 राज्य और 2 महिला मुख्यमंत्री, तो जानिए उन्होंने क्या बताया? इसके साथ ही बताया कि वुमेन बॉस होने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

सीएम रेखा ने एएनआई से बातचीत में मुस्कुराते हुए कहा- बहुत लंबी यात्रा है महिलाओं की। शुरू हुए थे हम बेटी बचाओ से। फिर बेटी पढ़ाओ पर आए। चलिए बचाना शुरू किया तो पढ़ाना और फिर बढ़ाना। नहीं तो स्मिता प्रकाश उधर बैठकर इंटरव्यू नहीं ले रहीं होतीं और न ही इधर बैठकर रेखा गुप्ता इंटरव्यू दे रहीं होतीं। देश की राष्ट्रपति महिला हैं। देश की फाइनेंस मिनिस्टर महिला हैं। देश की सेनाओं में लड़कियों की भागीदारी बढ़ रही है। आने वाला समय विजन 2047 महिलाओं और लड़कियों के लिए होने वाला है।

जब उनसे सवाल किया गया, वुमेन बॉस बनना मुश्किल है क्या? आपके आस-पास पुरुष हैं, तो क्या वे वुमेन बॉस को एक्सेप्ट करते हैं। इस पर रेखा गुप्ता ने मुस्कुराते हुए कहा- टास्क है। डेफिनेटली टास्क है। हर महिला को अपनी योग्यता साबित करनी पड़ती हैं। यू केन डू इट। ये दिखाना पड़ता है, फिर जब आप करते हैं, तो दिखना शुरू हो जाती है। आपकी मेहनत आपकी पेशेंस सब दिखने लगता है, फिर कोई दिक्कत आती नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।