Why Using Vibrator Use Me Faridabad Delivery Boy Shocking Comment after delivery वाइब्रेटर यूज क्यों कर रही हो? मैं हूं ना; फरीदाबाद में डिलीवरी बॉय की घिनौनी हरकत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

वाइब्रेटर यूज क्यों कर रही हो? मैं हूं ना; फरीदाबाद में डिलीवरी बॉय की घिनौनी हरकत

दिल्ली एनसीआर समेत जैसे कई हिस्सों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म से पर्सनल सामान मंगवाने पर महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। महिलाओं को कई बार भद्दे कमेंट्स का भी सामना करना पड़ा। 

Sun, 31 May 2026 01:53 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वाइब्रेटर यूज क्यों कर रही हो? मैं हूं ना; फरीदाबाद में डिलीवरी बॉय की घिनौनी हरकत

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी अपनी सुविधा के लिए अक्सर ऑनलाइन सामान मंगाते हैं। इससे समय की बचत के साथ बाजार में दुकानों पर धक्के खाने की टेंशन से छुटकारा मिलता है। हालांकि अब यही सहूलियत महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा बनती जा रही है। ताजा मामला फरीदाबाद का है जहां महिला के लिए ऑनलाइन वाइब्रेटर मंगाना डरावना और शर्मिंदगी भरा बन गया। पूजा जोशी (बदला हुआ नाम) ने बिल्किंट से एक वाईब्रेटर ऑर्डर किया था। लेकिन सामान पहुंचाने के बाद डिलीवरी बॉय ने न सिर्फ उनके ऑर्डर को लेकर सवाल किया बल्कि अश्लील कमेंट भी किए। पहले उसने पूछा कि इस पैकेट में क्या है।

जब पूजा ने उसे अपने काम से काम रखने को कहा तो पहले तो वह चला गया। लेकिन कुछ सेकेंड बाद पूजा का फोन बजा जो उसी डिलीवरी बॉय का था। उसने पूजा से कहा, वाइब्रेटर का इस्तेमाल क्यों कर रही हो? मुझे इस्तेमाल करो। पूजा ने बताया कि इस घटना से वह बहुत डर गईं। उन्होंने तुरंत ब्लिंकिंट पर उसकी शिकायत की और उसे नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन एक डर उनके मन में हमेशा के लिए रह गया क्योंकि डिलीवरी बॉय उनके घर का पता जानता था।

भद्दी मुस्कान दी, अजीब इशारे किए

ये कहानी सिर्फ पूजा की नहीं थी, बल्कि दिल्ली, नोएडा, ठाणे और चेन्नई जैसे शहरों से भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक अन्य मामले में 36 साल की अदिति ने अपने लिए पर्सनल मसाजर ऑर्डर किया था। अदिति को जब वो पैकेज मिला तो सील नहीं था। इसलिए उन्होंने रिटर्न के लिए डाल दिया। जब डिलीवरी बॉय उसे लेने आया तो पहले तो उसने अदिति के सामने ही उस मसाजर को निकाल कर देखा और सूंघा और फिर एक भद्दी सी मुस्कान थी। बात यहीं खत्म नहीं हुई। वो शख्स अदिति के इलाके में ही रहता था, इसलिए कभी-कभी दोनों का आमना सामना भी हो जाता। तब भी वह उन्हें देखकर अजीब इशारे करता।

नोएडा, ठाणे और चेन्नई से भी ऐसे मामले सामने आए जिनमें महिलाओं की तरफ से ऑर्डर किए गए सेक्शुअल सामना बिना की प्राइवेसी पैकेजिंग के खुले पैकेट में डिलीवर किए गए। नतीजन कई बार उन्हें डिलवीर एजेंट के अजीब, जजमेंटल और डरावने व्यवहार का सामना करना पड़ा। एक महिला अपने पर्सनल प्रोडक्ट को खुली पैकेजिंट में डिलीवरी देखकर इस कदर शर्मिंदा हो गई कि उन्होंने उस ऑर्डर को लेने से ही इनकार कर दिया और कहा कि ये मैंने ऑर्डर नहीं किया है।

क्यों आ रही ऐसी परेशानी?

रिपोर्ट के मुताबिक एक पूर्व क्विक कॉमर्स एग्जीक्यूटिव ने बताया कि सभी कंपनियों में पर्सनल आइटम की अलग सुरक्षित पैकेजिंग की गाइडलाइन है। लेकिन जो ऐप 8-10 मिनट में प्रोडक्ट डिलीवर करने का वादा करती हैं, कई बार उनके पास इतना टाइम नहीं होता कि वह इन पर्सनल प्रोडक्ट की अलग से सुरक्षित पैकेजिंग करें। उन्हें महज 2-4 मिनट के अंदर ही सामान पैक करना होता है और इसी गड़बड़ी में वह कई बार पर्सनल सामान भी खुले पैकेट में भेज देते हैं जिससे ग्राहकों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।