Who is funding the Cockroach Janata Party, what did Abhijeet Dipke say कॉकरोच जनता पार्टी को कौन दे रहा पैसा? अभिजीत दीपके ने खोला फंडिंग का राज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कॉकरोच जनता पार्टी को कौन दे रहा पैसा? अभिजीत दीपके ने खोला फंडिंग का राज

Who is funding the Cockroach Janata Party: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहले प्रोटेस्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी देशव्यापी आंदोलन की योजना बना रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है- आखिर इसकी फंडिंग कौन कर रहा है? सीजेपी फाउंडर दीपके ने खुद इसका राज बताया।

Thu, 11 June 2026 05:32 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कॉकरोच जनता पार्टी को कौन दे रहा पैसा? अभिजीत दीपके ने खोला फंडिंग का राज

Who is funding the Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी का मूवमेंट सोशल मीडिया से निकलकर जमीन पर आ चुका है। इसका पहला प्रोटेस्ट 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ। सीजेपी के फाउंडर इसे देशव्यापी बनाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है- आखिर कॉकरोच जनता पार्टी के मूवमेंट को फंडिंग कौन दै रहा है? इस सवाल का जवाब भी अभिजीत दीपके ने दिया है। जानिए उन्होंने रुपयों के सोर्स को लेकर क्या कुछ कहा।

CJP को कौन कर रहा फंडिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी को कौन फंडिंग दे रहा है? बीबीसी में इंटरव्यू के दौरान सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके से जब ऐसा पूछा गया, तो उन्होंने बताया- मैं ट्रैवल अपने खुदके पैसों से कर रहा हूं। पूणे में जो स्टूडेंट मूवमेंट कर रहे हैं, वो खुदसे कर रहे हैं। उन लोगों ने मुझसे कहा कि सर, आप आ जाइए। तो मैंने भी कहा कि ठीक है, मैं आ जाता हूं। फिर लखनऊ से मुझे फोन आया कि सर आप आ जाइए। तो मैं वहां भी जा रहा हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या CJP को 'कॉकरोच' चुनाव चिह्न मिल सकता है, जानें EC के नियम क्या कहते हैं?

दीपके ने सुनाया LED वाला किस्सा

अभिजीत दीपके ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- ये लोगों का मूवमेंट है। अभी थोड़ी देर पहले मैंने एक मीडिया हाउस को बताया- कल मुझे मेसेज आया कि भैया मैं एलईडी वैन लगाने को तैयार हूं। इस पर मैंने कहा- मैं पैसे कहां से दूंगा, मेरे पास पैसे तो है नहीं। इस पर उसने कहा- पैसे कौन मांग रहा है। मैं खुद ला रहा हूं। मुझे अच्छा लग रहा है कि आपने कुछ शुरू किया है, तो मेरा भी सपोर्ट है। इसलिए मैं चाहता हूं कि अपनी तरफ से भी कोई योगदान दूं। तो ये लोग खुदसे इस मूवमेंट को चला रहे हैं।

पूरे देश में आंदोलन शुरू करने जा रहे

इसी इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अभिजीत ने बताया- अब हम पूरे देश में आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इसकी शुरूआत पूणे से होने जा रही है। पूणे में बहुत से स्टूडेंट आने वाले हैं। मुझे लगता है कि ये आंदोलन दिल्ली से भी बड़ा होगा। इसके बाद हम पंजाब जाएंगे। राजस्थान, बेंगलुरू और भी कई जगह जाएंगे। इसे हम लोग पूरे देश में फैलाएंगे। इसके बाद 20 तारीख को दिल्ली आएंगे। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से 'लोगों को खतरा' वाली याचिका पर क्या बोला HC

ऐसे मूवमेंट बनी कॉकरोच जनता पार्टी

आपको बताते चलें कि सीजेआई की टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी नामक इंस्टाग्राम अकाउंट देखते ही देखते करोड़ों लोगों द्वारा फॉलो किया गया था। जिसे बाद में सड़क पर उतारा गया। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके 6 जून को अमेरिका से वापस आए थे। इसी दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट हुआ था। इसकी मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इसीलिए दीपके द्वारा देशव्यापी आंदोलन चलाए जाने की बात बार-बार कही जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।