दिल्ली कार धमाका वाली जगह से 40 सैंपल उठाए गए, फोरेंसिट टीम को जांच में क्या मिला?
Delhi Car Blast: पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जांच टीम ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट वाली जगह से 40 से ज्यादा सैंपल एकट्ठा किए हैं। इनमें कई तरह की संदिग्ध बातें सामने आई हैं।

Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किला के पास कार में हुए भीषण बम धमाके में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फोरेंसिक, एनआईए समेत कई दल जांच में जुटे हैं। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जांच टीम ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट वाली जगह से 40 से ज्यादा सैंपल एकट्ठा किए हैं। इनमें कई तरह की संदिग्ध बातें सामने आई हैं।
विस्फोटक और जिंदा कारतूस मिले
फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) सहित विभिन्न एजेंसियाँ सोमवार शाम से एक i20 कार में हुए विस्फोट की जाँच कर रही हैं। जांच टीम को घटनास्थल से दो अलग-अलग तरह के विस्फोटक पदार्थ के सैंपल मिले हैं। इसके अलावा कारतूस भी मिले हैं। अधिकारियों ने बताया, इसमें से एक कारतूस जिंदा है।
फरीदाबाद में मिला कच्चा विस्फोटक और फिर यहां…
जाँच टीम ने विस्फोट के दौरान फटी कार को चलाने वाले उमर नबी की रहचान जम्मू कश्मीर के पुलवामा में रहने वाले एक डॉक्टर के तौर पर की है। जांच में पाया गया कि उमर नबी का संबंध उस आतंकी मॉड्यूल से था, जिसका भंडाफोड़ हरियाणा के फरीदाबाद में मिले विस्फोटक सामग्री में किया गया था। टीम इस कड़ी को समझने में लगी है, क्या विस्फोट वाली जगह पर मिले विस्फोट सैंपल का फरीदाबाद में मिले कच्चे माल से संबंध है।
छापामारी और पकड़े जाने की घबराहट में हुआ धमाका
पीटीआई की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया, दिल्ली-एनसीआर और पुलवामा में कई जगहों पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतंकी मॉड्यूल से जुड़े संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापामारी की गई थी। पकड़े जाने के डर से ये लोग घबरा गए और घबराहट में आकर ये विस्फोट हो गया।
एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया- फरीदाबाद में छापेमारी हुई, तो कथित संदिग्ध आतंकवादी घबरा गए। जल्दबाजी में इन लोगों ने अपनी लोकेशन बदलनी चाही, इससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ गई। अब तक हुई जांच में ऐसा सामने आ रहा है कि यह घटना एक संदिग्ध आत्मघाती हमले की साजिश के दौरान खुद को बचाने के लिए किए गए ट्रैवल के दौरान हुए एक अनजाने विस्फोट जैसी है।




साइन इन