What did Giriraj Singh say about Umar Khalid and Sharjeel Imam not getting bail? ये पाकिस्तान, कसाब जैसा काम कर रहे...; उमर खालिद, शरजील को जमानत नहीं मिलने पर गिरिराज सिंह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ये पाकिस्तान, कसाब जैसा काम कर रहे...; उमर खालिद, शरजील को जमानत नहीं मिलने पर गिरिराज सिंह

इस फैसले को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वागत योग्य योग्य बताया है। उन्होंने कहा- जो निर्णय लिया गया है वह देशहित में है। जानिए क्या है मामला और उन्होंने क्या कुछ कहा?

Mon, 5 Jan 2026 03:00 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ये पाकिस्तान, कसाब जैसा काम कर रहे...; उमर खालिद, शरजील को जमानत नहीं मिलने पर गिरिराज सिंह

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया। इस फैसले को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वागत योग्य योग्य बताया है। उन्होंने कहा- जो निर्णय लिया गया है वह देशहित में है। जानिए क्या है मामला और उन्होंने क्या कुछ कहा?

ये पाकिस्तान, कसाब जैसा काम कर रहे...

इस फैसले पर गिरिराज सिंह ने कहा- मैं न्यायपालिका के फैसले का स्वागत करता हूं, जो निर्णय उन्होंने लिया है वो देशहित में है। उमर खालिद और शरजील इमाम ने चिकन नेक को काटने और देश के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया है; जो काम पाकिस्तान कर रहा है वही काम ये कर रहे हैं। जो काम कसाब ने किया उसी तरह का काम ये कर रहे हैं। जो लोग उनका साथ दे रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत से किया इनकार

जानिए किसे जमानत मिली, किसे नहीं?

साल 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगे हुए थे। इनमें 53 लोग मारे गए थे। इन दंगों में उमर खालिद और शरजील इमाम समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर भी शामिल थे। इन लोगों ने अदालत में जमानत की अर्जी लगाई थी। आज पांच जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने खालिद और इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया है, जबकि गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर और अन्य को जमानत दी।

उमर खालिद के पिता क्या बोले?

सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज किए जाने पर खालिद के पिता एस.क्यू.आर इलियास ने सोमवार को कहा कि यह “दुर्भाग्यपूर्ण” है। अदालत ने जमानत का इंकार करते हुए कहा- उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है। इलियास ने कहा, “कुछ नहीं कहना। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे कुछ नहीं बोलना। फैसला सामने है और मुझे कुछ नहीं कहना है।”

sharjeel imam

उमर ने किस बात की खुशी जताई?

इस बीच, उमर खालिद की सहयोगी बनोज्योत्सना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उमर अन्य आरोपियों को जमानत मिलने से खुश हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उमर ने कहा-जिन लोगों को जमानत मिली है, उनके लिए मैं बहुत खुश हूं। बहुत राहत मिली है। मैं कल मुलाकात के लिए आऊंगी, इस पर उमर ने कहा- ठीक है, आ जाना। अब यही जिंदगी है।”

एएनआई हिंदी के इनपुट शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।