What did AAP say on the closure of Pakistani YouTube channel after the Pahalgam attack? UN में ताली बजनी चाहिए, अवॉर्ड मिलने चाहिए; पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बंद करने पर AAP, Ncr Hindi News - Hindustan
More

UN में ताली बजनी चाहिए, अवॉर्ड मिलने चाहिए; पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बंद करने पर AAP

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने इस एक्शन पर कहा कि शर्म ही नहीं आती सरकार को ये सब बताते हुए। बहुत बड़ा काम कर दिया है। आपके नाम की तो यूनाइटेड नेशन में तालियां बजनी चाहिए। अवॉर्ड मिलने चाहिए।

Mon, 28 April 2025 03:48 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UN में ताली बजनी चाहिए, अवॉर्ड मिलने चाहिए; पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बंद करने पर AAP

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत होने के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसमें 17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को बंद करना भी शामिल है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने इस एक्शन पर कहा कि शर्म ही नहीं आती सरकार को ये सब बताते हुए। बहुत बड़ा काम कर दिया है। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि आपके नाम की तो यूनाइटेड नेशन में तालियां बजनी चाहिए। अवॉर्ड मिलने चाहिए।

सरकार पर हमलावर होते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चीन ने हमारी 4 हजार किलोमीटर जगह कब्जा कर ली तो हमने टिकटॉक बैन कर दिया था। अब हमारे 28 मां भारती के सपूतों को गोली मार दी गई है। हमने उनके यूट्यूब चैनल को बंद कर दिया है। सौरभ ने तंज भरे लहजे में कहा कि शर्म ही नहीं आती सरकार को ये सब बताते हुए। बहुत बड़ा काम कर दिया है। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि आपके नाम की तो यूनाइटेड नेशन में तालियां बजनी चाहिए। अवॉर्ड मिलने चाहिए।

आतंकवादी आपकी नाक के नीचे आपके देश में 200 किलोमीटर अंदर असलाह बारूद लेकर आ गए। एक-एक आदमी को चुन-चुनकर मारा गया। डेढ़ घंटे तक आदमी जिन्दा था। आपकी एंबुलेंस नहीं पहुंची। लोगों को मेडिकल हेल्प नहीं मिली। इन मामलों में आपकी कोई जवाबदेही नहीं है, लेकिन पीठ थपथपाने के लिए रोज झूठ बोले चले जाते हैं।

कहते हैं कि हम सिंधू नदी का पानी रोक देंगे। कैसे रोक दोगे, क्या प्लान है, वो नहीं बताएंगे। कब रोक दोगे ये भी नहीं बताएंगे। क्या रोकना संभव है, नहीं बताएंगे। अब कह रह हैं कि यूट्यूब चैनल बंद कर दिए है। बहुत बड़ा काम कर दिया है। इसके बाद सौरभ ने कहा कि कुछ करिए। कुछ करके दिखाइए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।