Vivek Vihar Fire Tragedy Body of Son Found Clinging to Mother Chest 5 Members of Same Family died मां के सीने से चिपका मिला डेढ़ साल के बेटे का शव, विवेक विहार AC ब्लास्ट में एक ही परिवार के 5 मरे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मां के सीने से चिपका मिला डेढ़ साल के बेटे का शव, विवेक विहार AC ब्लास्ट में एक ही परिवार के 5 मरे

दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार देर रात 6 फ्लैटों में अचानक आग लग गई। इस हादसे में मारे गए 9 लोगों में 5 एक ही परिवार के थे। इसमें माता-पिता, बेटे-बहु और एक डेढ़ वर्ष का पोता शामिल है। सबका शरीर जलकर राख हो गया। दृश्य इतना विभत्स था कि शरीर के बचे हुए अवशेष से शवों को पहचान पाना मुश्किल है।

Sun, 3 May 2026 12:49 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मां के सीने से चिपका मिला डेढ़ साल के बेटे का शव, विवेक विहार AC ब्लास्ट में एक ही परिवार के 5 मरे

दिल्ली के विवेक विहार में बी-ब्लॉक के 8 फ्लैटों में लगी आग के दौरान लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। देर रात लगी आग के दौरान लोग घरों में सो रहे थे। ऐसे समय में आग लगने के दौरान उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं लगा। आग धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई और उसकी चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें माता-पिता, बेटे-बहु और एक डेढ़ वर्ष का पोता शामिल है। सबका शरीर जलकर राख हो गया। दृश्य इतना विभत्स था कि शरीर के बचे हुए अवशेष से शवों को पहचान पाना मुश्किल है।

शवों की पहचान कर पाना मुश्किल

गौतमपुरी के रहने वाले संजय जैन ने बताया कि उनके बहनोंई विवेक विहार में अपने परिवार के साथ रहते थे। इस घटना में उनके बहनोई अरविंद जैन (62 वर्ष), बहन अनिता जैन, बहन-बहनोई के बेटे निशांक जैन (34 वर्ष), बहु आंचल और डेढ़ वर्ष के पोते आरु की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुबह फोन आया तो वह उनके घर गए। घर के अंदर सबकुछ जलकर खाक हो गया है। बर्तन तक जल गए हैं। शरीर का अवशेष देखकर पहचान कर पाना मुश्किल था। आरु के शरीर का हिस्सा अपने मां के छाती चिपका मिला।

निशांक दो भाई थे‌। खुद सीएस थे और दूसरे भाई दीपक जैन सीए हैं। कनाट प्लेस में उनका आफिस है। दोनों भाई एक साथ इसी घर में रहते थे। दीपक के तीन साल के बेटे का आज जन्मदिन है। वह जन्मदिन मनाने बेटे और सोनाली जैन के साथ मानेसर गए थे‌। उनके साथ निशांक को भी जाना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह नहीं जा पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में AC में ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, 9 लोगों की मौत; 15 बचाए गए

भैया बचा लो, वीडियो काल पर गुहार लगाते रहे निशांक

रविवार सुबह निशांक को भी परिवार के साथ मानेसर जाना था। रात 12 बजे दोनों भाइयों की वीडियो काल पर बात हुई थी और केक भी काटा था। तड़के तीन बजे एसी में ब्लास्ट होने पर आग लग गई और पांचों लोग घर में फंस गए। निशांक ने बड़े भाई को वीडियो काल करके बताया कि घर में आग लग गई है। वे फंस गए हैं। वह चिल्लाते रहे की भैया बचा लो। डीएनए जांच से बाडी की पहचान के लिए दीपक के सैंपल लिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शव जलकर बने कंकाल, DNA टेस्ट से होगी पहचान; दिल्ली AC ब्लास्ट की भयावह कहानी

सीएम ने अत्यंत दुखद बताया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना को अत्यंत दुखद बताया है। कहा कि इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पेट्रोल पंप पर देर रात मचा गदर, 3 दोस्तों को 40-45 बार चाकुओं से गोदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।