Victory in West Bengal is India second independence- BJP MP Manoj Tiwari पश्चिम बंगाल में जीत भारत के लिए 'दूसरी आजादी'- भाजपा के बंगाल विजय पर सांसद मनोज तिवारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पश्चिम बंगाल में जीत भारत के लिए 'दूसरी आजादी'- भाजपा के बंगाल विजय पर सांसद मनोज तिवारी

सांसद मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को ‘भारत की दूसरी आजादी’ करार दिया है। सांसद ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा- उनके शासन में बहन-बेटियों को उठा लिया जाता था। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।

Sun, 17 May 2026 10:43 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पश्चिम बंगाल में जीत भारत के लिए 'दूसरी आजादी'- भाजपा के बंगाल विजय पर सांसद मनोज तिवारी

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ टीएमसी की करारी हार ने राजनीतिक घटनाक्रम को नई दिशा दे दी है। भाजपा सांसद ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को ‘भारत की दूसरी आजादी’ करार दिया है। सांसद ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा- उनके शासन में बहन-बेटियों को उठा लिया जाता था। भारत की दूसरी आजादी वाले बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।

पश्चिम बंगाल में जीत भारत के लिए 'दूसरी आजादी'

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर BJP MP मनोज तिवारी ने कहा, "पश्चिम बंगाल में जीत भारत के लिए दूसरी आजादी जैसी है। मैं ऐसा इसलिए कह सकता हूं क्योंकि वहां डेमोक्रेसी को दबाया जा रहा था। आपने तो देखा होगा, कमल के निशान को भी प्लास्टिक शीट से ढक दिया जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल जीतने में बांग्लादेश ने BJP की बहुत मदद की, अवध ओझा ने गिनाए 3 बड़े फैक्टर

लोगों के आधार कार्ड ले लिए जाते थे

अन्य राज्यों से तुलना करते हुए कहा- दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, यूपी में लोग अपनी प्रतिक्रिया देने और वोट देने के लिए स्वतंत्र हैं। पश्चिम बंगाल में ऐसा नहीं था। वहाँ आपका आधार कार्ड ले लिया जाता था। निशान लगाया जाता था, कौन कहां वोट दे सकता है कौन कहां नहीं दे सकता।

बहन-बेटियों को उठा लिया जाता था...

हमने 36 विधानसभाओं में 43 कार्यक्रम किए, जिनमें से 34 में जीत दर्ज हुईं। पश्चिम बंगाल टीएमसी के राज में रो रहा था। वहां बहन-बेटियों को उठा लिया जाता था। उठाने के बाद केस नहीं होता था। बस इतनी प्रार्थना होती थी कि चार दिन में आएगी, छह दिन में आएगी या दस दिन में आएगी। और उसे आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, सपा यही लोग सपोर्ट करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगर बंगाल को भाजपा चाहिए थी, तो मिल गई; नतीजे देखकर महुआ मोइत्रा के बदल गए सुर

बेटियों की आह ने टीएमसी को जला दिया

पश्चिम बंगाल में बेटियों की जो आह थी, उसने टीएमसी को जला दिया। भरोसा नरेंद्र मोदी का जीता है। घुसपैठियों की बात करते हुए कहा- अब अवैध घुसपैठिए वापस बांग्लादेश में जाएंगे, कपिल मिश्रा उन्हें चिह्नित करके वापस भेजेंगे। उन्हें डिपोर्ट करेंगे, तो वो वापस नहीं आ पाएंगे।

कंगना भी दे चुकीं आजादी से जुड़ा विवादित बयान

आपको बताते चलें कि आजादी से जुड़ा एक बयान वर्तमान में भाजपा सांसद कंगना रनौत भी दे चुकी हैं। उन्होंने विवादित एक टीवी शो के दौरान कहा था- आजादी की लड़ाई में खून बहा था, लेकिन वो खून हिंदुस्तानी नहीं था। वो आजादी नहीं थी, वो भीख थी। जो आजादी मिली है, वो 2014 में मिली है। इस बयान के बाज कंगना रनौत की खूब आलोचना हुई थी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।