uttam nagar murder case new video of bulldozer action and know bjp reaction उत्तम नगर हत्याकांड के आरोपी मकान पर तोड़फोड़ का नया VIDEO; BJP का क्या रिएक्शन?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

उत्तम नगर हत्याकांड के आरोपी मकान पर तोड़फोड़ का नया VIDEO; BJP का क्या रिएक्शन?

उत्तम नगर में होली पर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को पकड़ा है। अब MCD प्रशासन ने मुख्य आरोपी निजामुद्दीन की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर कड़ी कार्रवाई की है जिसका भाजपा ने स्वागत किया है।

Sun, 8 March 2026 03:31 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
उत्तम नगर हत्याकांड के आरोपी मकान पर तोड़फोड़ का नया VIDEO; BJP का क्या रिएक्शन?

उत्तम नगर में होली के दिन युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में ताबड़तोड़ ऐक्शन जारी है। पुलिस ने एक दिन पहले शनिवार को इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अब तक इस मामले में एक नाबालिग समेत 7 लोगों को पकड़ चुकी है। इस वारदात के बाद इलाके में आगजनी हुई थी। अब रविवार को एमसीडी का बुलडोजर ऐक्शन सामने आया। एमसीडी टीम की ओर से आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी प्रॉपर्टी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। तोड़फोड़ कार्रवाई का एक नया वीडियो सामने आया है। वहीं भाजपा ने इस ऐक्शन का स्वागत किया है।

अब तक 7 दबोचे गए

दिल्ली नगर निगम ने रविवार को आरोपी निजामुद्दीन की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया। वारदात होली के दिन हुई थी। कथित तौर पर एक गुब्बारे को लेकर झगड़ा हुआ था जो हिंसक झड़प में बदल गया। झड़प के दौरान एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत 7 लोगों को पकड़ा है। मामले की जांच चल रही है।

कैसे हुए था बवाल?

डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात को वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला था कि दिन में एक महिला पर पानी से भरा गुब्बारा गिरने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते गंभीर हमले में तब्दील हो गया। इस घटना में एक पक्ष के तरुण समेत 3 और दूसरे पक्ष से 5 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने पहले गैर इरादतन हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया लेकिन बाद में इलाज के दौरान तरुण की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ी गई।

इलाके में फोर्स तैनात

जांच के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को दबोचा था। बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो और आरोपियों की पहचान हुई। फिर इनको भी पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उमरुद्दीन, उसका भाई कमरुद्दीन और बेटा मुजफ्फर एक ही परिवार से हैं। घटना के विरोध में शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घरों पर धावा बोल दिया। वारदात से आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों का ताला तोड़कर भीतर घुसकर सारा सामान बाहर फेंक दिया था। इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्थानीय पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

भाजपा ने किया ऐक्शन का स्वागत

वहीं भाजपा ने आरोपी परिवार की प्रॉपर्टी पर हुए बुलडोजर ऐक्शन का स्वागत किया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उत्तम नगर में हुए इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दिल्ली पुलिस और एमसीडी की ओर से हिंसा के आरोपी परिवार का अवैध रूप से निर्मित मकान तोड़े जाने का स्वागत किया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।