unnao rape victim girl protest delhi jantar mantar bjp zindabad slogan police all updates दिल्ली के जंतर मंतर में उन्नाव रेप पीड़िता का प्रदर्शन, लगे BJP जिंदाबाद के नारे, मां बेहोश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के जंतर मंतर में उन्नाव रेप पीड़िता का प्रदर्शन, लगे BJP जिंदाबाद के नारे, मां बेहोश

जंतर मंतर पर उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता प्रदर्शन करने पहुंची है। भारी भीड़ के बीच एक व्यक्ति भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। इसे लेकर पीड़िता की मां ने विरोध किया। इसके बाद उनकी मां बेहोश हो गईं। 

Sun, 28 Dec 2025 01:55 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के जंतर मंतर में उन्नाव रेप पीड़िता का प्रदर्शन, लगे BJP जिंदाबाद के नारे, मां बेहोश

उन्नाव रेप केस में हाई कोर्ट के फैसले के बाद से फिर एक बार राजनीति गरमा गई है। आज दिल्ली के जंतर-मंतर में रेप पीड़िता प्रदर्शन करने पहुंची हैं। उनके साथ उनकी मां भी हैं। हालांकि इस दौरान एक भीड़ के बीच एक व्यक्ति भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। इसे लेकर पीड़िता की मां ने विरोध किया। इसके बाद उनकी मां बेहोश हो गईं। उन्नाव रेप पीड़िता की मां ने इस दौरान आरोपी कुलदीप सेंगर के लिए फांसी की भी मांग की थी।

भीड़ में कुलदीप सेंगर के समर्थन वाले भी पहुंचे

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन उग्र होते देख पीड़िता की मां को प्रदर्शन स्थल से इधर उधर भी भेजा गया। इस दौरान कुछ लोग हाथों में तख्तियां लिए कुलदीप सेंगर के समर्थन में पहुंचे हैं। भीड़ से एक शख्स को भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते भी देखा गया है। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस और मीडिया का जमावड़ा भी देखा जा रहा है।

2017 के उन्नाव बलात्कार मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था। इस दौरान पीड़िता के समर्थकों और सेंगर का समर्थन कर रहे 'पुरुष आयोग' के सदस्यों के बीच तीखी बहस हो गई। पीड़िता के समर्थक आदेश का विरोध कर रहे थे तभी 'पुरुष आयोग' के सदस्य सेंगर के समर्थन में उतरे आए और जंतर-मंतर पहुंच गए, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच तकरार शुरू हो गई।

kuldeep sengar protest delhi unnao rape victim protest

अगर सीबीआई ने पहले... पीड़िता के ये आरोप

सीबीआई (CBI) की ओर से कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने पर, पीड़िता ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि वह मुझे न्याय देगा। मैं हर महिला की आवाज उठा रही हूं। उसने कहा, "अगर सीबीआई ने यह कदम पहले उठाया होता, तो मुझे न्याय मिल गया होता। कुलदीप सेंगर की जमानत खारिज हो जाती क्योंकि उसने मेरे साथ बलात्कार किया था।" पीड़िता ने भावुक होकर बताया, "मेरे पिता की हत्या कर दी गई। मेरे परिवार के सदस्यों को मार दिया गया।" उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार के सदस्यों और गवाहों की सुरक्षा हटा दी गई है। पीड़िता ने आगे बताया, “मेरे पति को उनकी नौकरी से निकाल दिया गया। मेरे बच्चे घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं।”

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।