uber india head prabhjeet singh whatsapp message to delhi man after fare complaint linkedin post दिल्ली के युवक ने की किराये की शिकायत, UBER India हेड ने वॉट्सऐप मैसेज कर पूछी बात; फिर…, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के युवक ने की किराये की शिकायत, UBER India हेड ने वॉट्सऐप मैसेज कर पूछी बात; फिर…

दिल्ली के एक युवक ने दावा किया है कि उबर ऐप पर किराये के अंतर की शिकायत करने के बाद उबर इंडिया हेड ने खुद पर्सनली उससे वॉट्सऐप पर संपर्क किया। युवक ने आगे कहा कि प्रभजीत सिंह ने उबर के किराया कैलकुलेशन के एल्गोरिदम को समझाते हुए ट्र्रांसपेरेंसी दिखाई। 

Sun, 5 Oct 2025 01:44 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के युवक ने की किराये की शिकायत, UBER India हेड ने वॉट्सऐप मैसेज कर पूछी बात; फिर…

दिल्ली के एक युवक ने जयंत मुंद्रा ने दावा किया है कि उबर ऐप पर "किराये में अंतर" की शिकायत के बाद उबर इंडिया (Uber India) के हेड प्रभजीत सिंह ने खुद उससे वॉट्सऐप पर संपर्क किया। जयंत ने कहा कि प्रभजीत सिंह ने उबर के किराये की कैलकुलेशन का तरीका समझाते हुए ट्र्रांसपेरेंसी दिखाई। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया में लोग उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जयंत मुंद्रा ने लिंक्डइन पर लिखा, "कुछ दिन पहले, मैंने अपने एक यात्रा के संबंध में उबर के किराये के अंतर के बारे में एक बहुत ही तीखी और वायरल पोस्ट लिखी थी। इसके वायरल होने के 10 मिनट के भीतर ही मेरे वॉट्सऐप पर प्रभजीत सिंह एक मैसेज आया। प्रभजीत जी, एक बहुत बड़े व्यक्ति हैं। वह उबर के इंडिया हेड और साउथ एशिया बिजनेस हेड हैं।''

जयंत ने आगे कहा कि उन्हें लग रहा था थी कि कंपनी उनसे पोस्ट डिलीट करने की मांग करेगी। हालांकि, उन्हें जो हुआ वो बिल्कुल उससे अलग था। प्रभजीत सिंह ने मुझसे राइड की डिटेल मांगी, ताकि उनकी टीम समस्या की गहराई से जांच कर सके। करीब 40 मिनट बाद उन्होंने 6 बड़े पॉइंटर्स के साथ एक लंबा-चौड़ा मैसेज किया। दरअसल, ये पॉइंटर्स उबर का एल्गोरिदम किराया कैसे तय करता है, इसके बारे में थे।''

मुंद्रा ने आगे कहा, “यह कोई साधारण डिमांड एंड सप्लाई वाली बात नहीं थी, जैसा कि हम सब जानते हैं। यह उन जटिल प्रावधानों और तकनीकी बारीकियों की गहराई में जाना था, जो अंतिम कीमत तय करते हैं। पारदर्शिता शानदार थी। मैं डिटेल शेयर नहीं कर सकता - उन्होंने संवेदनशील, ट्रांसपेरेंशियल जानकारी के लिए मुझ पर भरोसा किया और मैं इसका सम्मान करूंगा।''

सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया रही?

एक ​​व्यक्ति ने पोस्ट किया, "यह लीडरशिप और कस्टमर एंगेजमेंट का एक बेहतरीन उदाहरण है! पारदर्शिता, सम्मान और काइंडनेस सचमुच स्थायी विश्वास का निर्माण करती है। उबर इंडिया को बधाई!"

दूसरे यूजर ने लिखा, ''यह देखना प्रेरणादायक है कि उबर इंडिया की लीडरशिप ने किस तरह इतनी पारदर्शिता और सम्मान के साथ प्रतिक्रिया को स्वीकार किया। इस जुड़ाव को संभव बनाने के लिए आपको बधाई, जयंत!''

एक तीसरे ने लिखा, "हां, जब भी मैंने प्रभजीत से यात्रा से जुड़े मामलों या सुझावों के लिए संपर्क किया है, तो उन्होंने बहुत ही सहजता से जवाब दिया है।"

एक चौथे ने लिखा, ''आलोचना को इसी तरह लिया जाना चाहिए। आत्मविश्वासी और ईमानदार लोग कभी डिफेंसिव नहीं होते। मैं हमेशा से उबर से प्रभावित रहा हूं और मुझे इसकी सेवा बहुत पसंद है, जो इसके नेतृत्व में झलकती है।''

प्रभजीत सिंह कौन हैं?

उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने इस राइड-हेलिंग कंपनी में शामिल होने से पहले लेहमैन ब्रदर्स और मैकिन्से एंड कंपनी जैसी कंपनियों में काम किया था। वह अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी में जीएम, स्ट्रैटेजी हेड के रूप में शामिल हुए और उबर इंडिया के अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले कई साल तक कई पदों पर रहे। वह कंपनी में 10 सालों से अधिक समय से कार्यरत हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।