Traveling from Delhi to Dehradun in a day will save money NHAI has fixed toll rates दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर टोल टैक्स लगाने की तैयारी, ऐसा करने पर 300 रुपए तक बचेंगे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर टोल टैक्स लगाने की तैयारी, ऐसा करने पर 300 रुपए तक बचेंगे

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टोल टैक्स लगाने की तैयारी जोरों से चल रही है। योजना के मुताबिक, एक दिन में दिल्ली से देहरादून आने-जाने में कम टोल लगेगा। एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो माह के भीतर टोल व्यवस्था लागू हो जाएगी।

Wed, 11 March 2026 05:48 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/नई दिल्ली
share
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर टोल टैक्स लगाने की तैयारी, ऐसा करने पर 300 रुपए तक बचेंगे

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टोल टैक्स लगाने की तैयारी जोरों से चल रही है। योजना के मुताबिक, एक दिन में दिल्ली से देहरादून आने-जाने में कम टोल लगेगा। अभी एक तरफ के 675 रुपये लग रहे हैं। जाते समय दोनों तरफ के टोले के पैसे देने पर 1010 रुपये ही लगेंगे। ऐसे में तीन सौ रुपये से ज्यादा की बचत होगी।

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो माह के भीतर टोल व्यवस्था लागू हो जाएगी। शुरुआती दौर में तीन माह के लिए एजेंसी को टोल टैक्स वसूली के लिए नियुक्त किया जाएगा। फिर लंबे वक्त के लिए दूसरी एजेंसी को यह जिम्मा सौंपा जाएगा।

लागत 13 वर्षों में पूरी होगी

भारतमाला परियोजना के तहत बने इस हाईवे को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर भी नाम दिया गया है। यह करीब 213 किलोमीटर का है। इसके निर्माण में करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। एनएचएआई का अनुमान है कि इस हाईवे के टोल टैक्स से सालाना करीब 900 करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी। इस लिहाज से करीब 13 वर्षों में हाईवे की लागत टोल टैक्स से वसूल हो जाएगी।

कार से होगी ज्यादा आय

एनएचएआई की माने तो दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 71 प्रतिशत कारें दौड़ेंगी। ऐसे में कार चालकों से आय अधिक प्राप्त होगी। निर्माण में इस्तेमाल होने वाले भारी वाहन व मल्टी एक्सेल वाहनों से 11 प्रतिशत, बस व ट्रक से 11 प्रतिशत, तीन एक्सेल कॉमर्शियल वाहनों से चार प्रतिशत और हल्के कॉमिर्शयल वाहनों व मिनी बस से तीन प्रतिशत आय का अनुमान है।

कार से यात्रा का निर्धारित हुआ टोल टैक्स

एक तरफ और दोनों ओर का एक साथ

दिल्ली से काठा - 235 रुपये - 350 रुपये

दिल्ली से रसूलपुर (सहारनपुर)- 420 रुपये - 630 रुपये

दिल्ली से सैयद माजरा (सहारनपुर) - 530 रुपये - 790 रुपये

दिल्ली से देहरादून- 675 रुपये - 1010 रुपये

(दोनों ओर का टोल टैक्स जाते वक्त एक बार में अदा करना होगा)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।