terrorist attack conspiracy on delhi temple and murthal dhaba मुरथल में भी आतंकी हमले की साजिश, दिल्ली का बड़ा मंदिर था निशाने पर; कई नए खुलासे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मुरथल में भी आतंकी हमले की साजिश, दिल्ली का बड़ा मंदिर था निशाने पर; कई नए खुलासे

पकड़े गए 9 आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं। दिल्ली के एक बड़े मंदिर के अलावा दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर मुरथल के एक मशहूर ढाबे पर भी हमले की योजना थी। हरियाणा का एक सैन्य अड्डा भी निशाने पर था।

Fri, 8 May 2026 01:16 PMSudhir Jha नई दिल्ली, पीटीआई
share
मुरथल में भी आतंकी हमले की साजिश, दिल्ली का बड़ा मंदिर था निशाने पर; कई नए खुलासे

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कथित तौर पर दिल्ली की एक ऐतिहासिक मंदिर पर आतंकवादी हमले की साजिश रची थी। इसके अलावा आतंकियों के निशाने पर मुरथल का एक मशहूर ढाबा भी था, जहां बड़ी संख्या में लोग पराठों का स्वाद लेने पहुंचते हैं। आतंकवादी दिल्ली-सोनीपत हाईवे किनारे चहल-पहल के इस ठिकाने को रक्तरंजित करने का नापाक मंसूबा रखते हैं। शहजाद भट्टी मॉड्यूल के दहशतगर्दों के जरिए हरियाणा में एक सैन्य अड्डे पर हमले की साजिश भी रची थी। जांच से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की ओर से 'गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0' के तहत गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों से पूछताछ के दौरान इन साजिशों का खुलासा हुआ है। जांचकर्ताओं ने पाया कि एक आरोपी ने दिल्ली की एक ऐतिहासिक मंदिर की रेकी की थी। उसने परिसर की तस्वीरें पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए भेजीं।

मंदिर और मुरथल को लेकर क्या थी साजिश

मॉडयूल की प्लानिंग थी कि मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और पैरामिलिट्री के जवानों को निशाना बनाया जाएगा। सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करके पैनिक फैलाने और व्यवधान पैदा करने की कोशिश थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर मौजूद एक मशहूर ढाबे पर हमले का काम भी दिया गया था। यहां हर दिन हजारों लोग आते हैं। दहशतगर्दों की साजिश थी कि भीड़भाड़ के बीच अचानक गोलीबारी की जाए, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हों।

मिलिट्री कैंप पर भी करने वाले थे हमला

दहशतगर्त हरियाणा के हिसार में मौजूद एक मिलिट्री कैंप पर भी हमले की योजना तैयार कर रहे थे। उन्होंने कैंप की रेकी की थी और वीडियो बनाए थे। इन्हें सीमा पार भेजा गया था। उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस थानों पर भी आतंकी हमले की साजिश की बात सामने आई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।