Swati maliwal should dismissed from her post former dcw president demands from lg after she alleged sexual harassment against her father पिता पर यौन शोषण का आरोप लगा घिरीं स्वाति मालिवाल, LG से मांग - DCW अध्यक्ष पद से हटाया जाए, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पिता पर यौन शोषण का आरोप लगा घिरीं स्वाति मालिवाल, LG से मांग - DCW अध्यक्ष पद से हटाया जाए

Swati Maliwal : बरखा शुक्ला ने कहा, 'मैं समझती हूं कि स्वाति मालिवाल ने अपना दिमागी संतुलन खो दिया है। इसलिए वो ऐसी बातें कर रही है। उन्होंने अपने पति के बारे में कई गंभीर आरोप लगाए थे।'

Sun, 12 March 2023 05:49 PMNishant Nandan एएनआई, नई दिल्ली
share
पिता पर यौन शोषण का आरोप लगा घिरीं स्वाति मालिवाल, LG से मांग - DCW अध्यक्ष पद से हटाया जाए

Swati Maliwal : दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women)की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल (Swati Maliwal) ने हाल ही में अपने पिता पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगा सनसनी फैला दी। इसपर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब दिल्ली महिला आयोग (DCW)की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि स्वाति मालिवाल अपना दिमागी संतुलन खो बैठी हैं। वो पिता और अपने पिता के बीच शोषण का आरोप लगाने का हथकंडा अपना रही हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बरखा शुक्ला ने कहा, 'मैं समझती हूं कि स्वाति मालिवाल ने अपना दिमागी संतुलन खो दिया है। इसलिए वो ऐसी बातें कर रही है। उन्होंने अपने पति के बारे में कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब वो अपने मृत पिता पर आरोप लगा रही हैं। वो जिस तरह के आरोप लगा रही हैं वो इस दुनिया में कही नहीं होता है। यह पूरी तरह से गलत और बेहद शर्मनाक है।'

स्वाति मालिवाल ने इससे पहले शनिवार को अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा था कि जब वो बच्ची थीं तब उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था। स्वाति मालिवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए बरखा शुक्ला ने कहा, 'वो स्वाति मालिवाल जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को आलू कहा, उन्हें उनके साथ रहना चाहिए क्योंकि आलू और चिप्स दोस्त होते हैं। उन्होंने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए औऱ यहां तक कहा कि वो उन्हें पीटते थे, और अब वो इस तरह के आरोप अपने पिता पर लगा रही हैं। वो अपना दिमागी संतुलन खो चुकी हैं और दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर बैठी हैं। वो ऐसी शर्मनाक बात कर रही हैं। अगर वो इस तरह की बात करेंगी तो समाज की अन्य महिलाओं में क्या मैसेज जाएगा'

बरखा शुक्ला ने कहा, 'साल 2016 में स्वाति मालिवाल ने कहा था कि उनके पिता एक सैनिक हैं और उन्हें उनपर गर्व है। वो देश के लिए अपने जान दे सकते हैं...और आज जब वो जिंदा नहीं हैं तो उनके लिए वो इस तरह की बातें कर रही हैं। जब वो इस दुनिया में नहीं हैं और उनकी मृत्यु हो चुकी है तब वो उनपर यौन प्रताड़ना का आरोप लगा रही है। मैं उपराज्यपाल से आग्रह करती हूं कि उन्हें तुरंत पद से हटाया जाए क्योंकि उन्हें समाज के लिए कई परेशानियां खड़ी कर दी है। यह एक गलत मैसेज है और इससे दिल्ली की महिलाओं पर बुरा असर पड़ेगा। यह पिता और बेटी के रिश्ते को लेकर गलत धारणा है।'

मालिवाल के पद पर रहने को लेकर सवाल उठाते हुए बरखा ने कहा कि वो आधा समय तो वो विदेश में रहती है। उनसे पूछा जाना चाहिए कि वो विदेश में क्या करती हैं? वो विदेश क्यों जाती हैं? क्यो वो फंड जुटाने के लिए विदेश जाती हैं?
 

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।