गुरुग्राम में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला, युवती ने दुष्कर्म का केस हटाने के लिए मांगे 10 लाख; साथी समेत गिरफ्तार
गुरुग्राम की सेक्टर-29 थाना पुलिस ने हनीट्रैप के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने हनीट्रैप में उलझा कर एक शख्स से छह लाख रुपये की वसूली करने वाली युवती को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम पुलिस ने हनीट्रैप के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने हनीट्रैप में उलझा कर एक शख्स से छह लाख रुपये की वसूली करने वाली युवती को उसके साथी समेत रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। युवती ने शख्स पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती ने केस रद्द कराने के लिए सेटलमेंट के तौर पर शख्स से 10 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने युवती को रकम भी दे दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती गाड़ी में उगाही की रकम गिन रही थी तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने युवती पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो सेक्टर-48 के व्यक्ति की फेसबुक के जरिए 20 वर्षीय युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों एक गेस्ट हाउस में मिले। मेल मुलकात के दौरान ही दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। इसके बाद युवती ने पुलिस थाने में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करा दिया। दरअसल, युवती ने पीड़ित को फंसाने के लिए ही उसके संपर्क में आई थी।
युवती जब आश्वस्त हो गई कि युवक उसके जाल में फंस चुका है तो उसने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया। साथ ही वह केस को खत्म कराने के लिए सेटलमेंट के तौर पर 10 लाख रुपये की मांग की। आखिरकार दोनों में छह लाख रुपये का सेटलमेंट तय हो गया। अब पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और पूरी कहानी अधिकारियों को कह सुनाई। पुलिस के निर्देश के अनुसार वह 24 जून को युवती से मिलने के लिए किंग्डम ऑफ ड्रीम्स के पास पार्किंग में रुपये देने गया।
आखिरकार पीड़ित ने युवती को दो लाख रुपये नकद और गहने सौंप दिए। इसके बाद युवती गाड़ी में इन रुपयों को गिन रही थी। युवती के साथ उसका एक मित्र भी मौके पर मौजूद था। पीड़ित जैसे ही रकम सौंपकर गाड़ी से बाहर आया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को उसके दोस्त के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। युवती अपने मित्र के साथ गाड़ी में बैठकर रुपये गिन रही थी। पुलिस ने पीड़िता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।




साइन इन