A 19-year-old Weightlifter held for opening fire against a man in southwest Delhi village दिल्ली: हत्या के प्रयास के मामले में 19 वर्षीय वेटलिफ्टर गिरफ्तार, पिता का अपमान करने से था नाराज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली: हत्या के प्रयास के मामले में 19 वर्षीय वेटलिफ्टर गिरफ्तार, पिता का अपमान करने से था नाराज

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के छावला इलाके में एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय एक वेटलिफ्टर (Weightlifter) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितिन...

Tue, 22 March 2022 09:47 AMPraveen Sharma नई दिल्ली | पीटीआई,
share
दिल्ली: हत्या के प्रयास के मामले में 19 वर्षीय वेटलिफ्टर गिरफ्तार, पिता का अपमान करने से था नाराज

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के छावला इलाके में एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय एक वेटलिफ्टर (Weightlifter) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितिन सहरावत के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौ मार्च को नितिन सहरावत ने दीपक शौकीन नामक व्यक्ति को गोली मारने का प्रयास किया, जो इस हमले में घायल हो गया था। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना में प्रदीप सहरावत उर्फ बबलू नांगलिया और उसके बेटे नितिन का हाथ है।

डीसीपी (द्वारका) शंकर चौधरी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि नितिन श्याम विहार में आने वाला है, जिसके बाद पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में पता चला कि नितिन ने 12 क्लास तक पढ़ाई की है। वह राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती चैंपियन बनना चाहता था, इसलिए स्कूल खत्म करने के बाद में वह वेटलिफ्टिंग की क्लासों में शामिल हो गया।  पुलिस ने कहा कि उसके पिता का भी आपराधिक रिकॉर्ड है और वह विकास लगरपुरिया गैंग का सदस्य है।

हमले के दिन, वह अपने पिता प्रदीप और जोधा नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ एक कार में नंगल देवात से आ रहा था। डीसीपी ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे वे छावला गांव पहुंचे और फल खरीदने के लिए रुके और ऐसा करते समय एक स्थानीय व्यक्ति से उनकी बहस हो गई।

पुलिस ने कहा कि बाद में दीपक शौकीन के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने कुख्यात विकास लगारपुरिया गिरोह का सदस्य होने और उसे अपना नाम बताने के बावजूद उसके पिता को गाली देना शुरू कर दिया।

पुलिस ने कहा कि जब टेंट हाउस के मालिक दीपक शौकिन ने उसके पिता को डांटना जारी रखा तो नितिन ने उस पर गोली चला दी और अपनी पार्टी के साथ मौके से फरार हो गया।  

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।