Software engineer dies after car falls into waterlogged vacant plot in greater noida कोहरा बना काल, खाली प्लाट में भरे पानी में गिरी तेज रफ्तार कार; सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कोहरा बना काल, खाली प्लाट में भरे पानी में गिरी तेज रफ्तार कार; सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा माने आया है। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया। इस हादसे में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। घटना के समय वह कंपनी से घर लौट रहे थे।

Sat, 17 Jan 2026 04:34 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
कोहरा बना काल, खाली प्लाट में भरे पानी में गिरी तेज रफ्तार कार; सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा माने आया है। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया। इस हादसे में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। घटना के समय वह कंपनी से घर लौट रहे थे।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात कोहरे की वजह से एक बड़ा हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार सेक्टर 150 नाले के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाली पड़े भूखंड में भरे पानी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पानी में गिरी कार को बाहर निकाला।

नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 150 स्थित टाटा यूरेका सोसाइटी में 27 साल के युवराज मेहता परिवार के साथ रहते थे। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थे। पुलिस के मुताबिक युवराज शुक्रवार की रात करीब 12 बजे कंपनी से कार में सवार होकर घर लौट रहे थे।

सेक्टर 150 के समीप मोड़ पर कार कोहरे की वजह से अचानक अनियंत्रित होकर एक खाली पड़े भूखंड में भरे पानी में जा गिरी। इस हादसे में युवराज की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिवार को सूचना दी। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।