She Promised she will marry me Noida Man Last Note Who Killed Girlfriend and Shoot Himself उसने वादा किया था कि…; नोएडा में गर्लफ्रेंड को गोली मार खुदकुशी करने वाले प्रेमी का लास्ट नोट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

उसने वादा किया था कि…; नोएडा में गर्लफ्रेंड को गोली मार खुदकुशी करने वाले प्रेमी का लास्ट नोट

वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा से चौंका देने वाली खबर सामने आई। यहां एक कार में कपल की लाश बरामद हुई। शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था। हालांकि बाद में पता चला कि प्रेमी ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को भी गोलीमारकर आत्महत्या कर ली।

Sat, 14 Feb 2026 08:07 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
उसने वादा किया था कि…; नोएडा में गर्लफ्रेंड को गोली मार खुदकुशी करने वाले प्रेमी का लास्ट नोट

वैलेंटाइन्स डे के दिन नोएडा से चौंका देने वाली खबर सामने आई। यहां एक कार में कपल की लाश बरामद हुई। शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था। हालांकि बाद में पता चला कि प्रेमी ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को भी गोलीमारकर आत्महत्या कर ली। घटना नोएडा के सेक्टर 39 की है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और कांच तोड़कर शवों को बाहर निकाला। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल पुलिस को एक नोट मिला है जिसमें लड़के ने इस घटना को अंजाम देने की वजह बताई है।

मृतकों की पहचान त्रिलोकपुरी के सुमित और सलारपुर की रेखा देवी के रूप में हुई है। लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार ली। लड़की की कल नोएडा के सेक्टर 58 थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी गई थी। कार के अंदर से दो खोखे और पिस्टल मिले हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि पिस्टल सुमित के हाथों में मिली है जो कार की ड्राइवर सीट पर मृत पाया गया। कार अंदर से बंद थी। पुलिस को सुमित का एक नोट मिला है जिसमें उसने बताया है कि रेखा और वह पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में है लेकिन अब रेखा किसी और से शादी कर रही है।

नोट में क्या लिखा?

रिपोर्ट के मुताबिक उसने वाट्सऐप पर मौजूद एक नोट में लिखा, मैं सुमित मरने जा रहा हूं। उसकी जिम्मेदार रेखा है क्योंकि उसने मेरे साथ 15 साल साथ रह कर मुझसे वादा किया था कि मुझसे शादी करेगी। अब वो किसी और से शादी करने जा रही है। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं क्योंकि रेखा ने मुझे धोखा दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।